भगवान के झूले पर कोबरा का कब्जा, फन फैलाकर फुफकार रहा था
Cobra Rescue मप्र के सागर के सिरोंजा में सरपंच बल्लू पटेल के घर में रात में एक कोबरा सांप पहुंच गया। कोबरा अनाज की बोरियों से होते हुए, 4 फीट ऊंचे आले में रखे भगवान के झूले के पीछे जाकर छिप बैठ गया। झूला खाली था, सांप की फुफकार सुनकर परिजन को कोबरा की घर में मौजूदगी का अहसास हुआ। जैसी ही उनकी नजर मंदिर के झूले पर गई तो कोबरा को देखकर होश फाख्ता हो गए।
Recommended Video

स्नेक कैचर अकील बाबा ने बताया कि उनके पास सिरोंजा से बीती देर शाम फोन आया था कि घर के मंदिर में एक काला सांप फन फैलाए फुफकार रहा है। वे करीब आधे घंटे में मौके पर पहुंचे तो एक आले में रखे भगवान के खाली झूले में कोबरा सांप फन फैलाये बैठा था। गनीमत यह रही कि वह आले से नीचे नहीं उतरा, अन्यथा वह घर में कहीं अन्य जगह पहंुंच जाता और घर के सदस्यों को खतरा हो सकता था। अकील के अनुसार उन्होंने स्टिक के सहारे महज पांच मिनट में कोबरा को काबू में कर लिया। करीब 4 फीट लंबा कोबरा था, जिसे सुरक्षित डिब्बे में रखकर ले गए और जंगल में छोड़ा।

ठंड से बचने सुरक्षित जगह की तलाश में घरों तक पहुंच जाते हैं
अकील बाबा ने बताया कि ठंड का सीजन शुरु होने के कारण जानवर और कीड़े ठंडी हवा से बचने के लिए वे सुरक्षित जगह की तलाश में घरों तक पहुंच जाते हैं। जहरीले सांप शिकार की तलाश में रात के समय यहां-वहां घूमते हैं, इसी दौरान ठंड से बचने घरों के आसपास पहुंच जाते हैं। कई दफा वे दरवाजे-खिड़की से होते हुए घरों के अंदर पहुुंच जाते हैं। बता दें कि इसी इलाके में बीते दिनों एक घर में एक कोबरा सांप युवक के साथ रातभर रजाई में दुबका रहा था, सुबह जब उसकी नींद टूटी तो उसे रजाई के अंदर कुछ गुदगुदी सी महसूस हुई, जिसके बाद उसे सांप होने का अहसास हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications