Sagar : प्रेमी-प्रेमिका को परिजनों ने जिंदा जलाया, युवक की मौत के बाद चार लोग हिरासत में
सागर, 18 सितम्बर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर प्रेमी जोड़े तो केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया गया, जिससे युवक की मौत हो गई है। वारदात को कथित तौर पर युवती के परिजनों ने अंजाम दिया। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।

सागर एसपी अतुल सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त 24 वर्षीय राहुल यादव के रूप में हुई है, जो समेरा लहरिया गांव का रहने वाला रहने वाला था। गंभीर रूप से जलने की वजह से उसकी मौत हुई है।
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि प्रेमिका के परिजनों ने उन्हें आग के हवाले किया है। खुद प्रेमिका भी आग से झुलसी हुई मिली। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दम तोड़ने से पहले राहुल ने बयान दिया था कि प्रेमिका के घर वालों ने उसे आग लगाई। इस बयान पर पुलिस ने प्रेमिका के परिवार के चार लोगों को हिरासत में लिया है।












Click it and Unblock the Notifications