Sagar: बादाम चोरी के शक में जैन मंदिर के पुजारी ने नाबालिग को बंधक बनाया, रस्सियों से बांधकर पीटा

सागर, 10 सितंबर। मप्र के सागर में स्थित एक जैन मंदिर से मुट्ठीभर बादाम चोरी के शक में ब्रहम्चारी पुजारी द्वारा एक नाबालिग बच्चे से बेरहमी से मारपीट और उसे रस्सियों से मंदिर परिसर में बांधकर बंधक बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चा जोर-जोर से रोते हुए अंकलजी छोड़ दो- अंकलजी छोड़ दो, अंकलजी बचा लो की गुहार लगाता भी नजर आता है। इस घटना का किसी ने छत से वीडियो बनाकर वायरल किया तब मामले की जानकारी लगी। जब मां मंदिर पहुंची तब बच्चे को छुड़ाया जा सका। देर शाम मां थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने पुजारी राकेश जैन के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।

Recommended Video

    Sagar: बादाम चोरी के शक में जैन मंदिर के पुजारी ने नाबालिग को बंधक बनाया, रस्सियों से बांधकर पीटा
    नाबालिग बच्चे से बर्बरता

    मप्र के सागर में एक नाबालिग बच्चे के साथ जैन मंदिर के पुजारी व एक अन्य व्यक्ति द्वारा एक नाबालिक बच्चे को पकड़कर रस्सियों से बांधने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें करीला इलाके में स्थित सिध्दायन जैन मंदिर के पुजारी ब्रहम्चारी राकेश जैन व उनके साथ मौजूद दूसरे व्यक्ति द्वारा एक 10-11 साल के लड़के को पकड़कर उसके हाथ रस्सी से बांधे जा रहे थे। बाद में नाबालिग बच्चे को रस्सियों के सहारे पेड़ से बांध दिया गया, ताकि वह भाग न पाए। इस दौरान बच्चा करुण आवाज में मदद की गुहार लगाता नजर आ रहा है। रोता हुआ बच्चा अंकलजी छोड़ दो, अंकलजी छोड़ दो, अंकल जी बचा लो...की आवाज देकर मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन निर्दयी पुजारी का दिल नहीं पसीजा।

    बच्चे से बर्बरता

    मंदिर के बाजू में एक ट्रक से कर्मचारी ने वीडियो बना लिया
    जानकारी अनुसार यह वीडियो मंदिर की बाउंड्री से बाहर खड़े एक गैस के ट्रक पर मौजूद कर्मचारी ने जब मंदिर के अंदर एक सफेद वस्त्र पहले व्यक्ति को बच्चे से मारपीट करते और बच्चे को चीखते हुए देखा तो उसने ट्रक के ऊपर से ही मोबाइल से वीडियो बना लिया। करीब घंटे भर बाद मां को वीडियो के माध्यम से बच्चे की जानकारी लगी तो वह दौड़ी-दौड़ी मंदिर पहुंची और पुजारी के हाथ-पैर जोड़कर माफी मांगते हुए बच्चे को कैद से आजाद कराकर लाई। बच्चा काफी डरा, सहमा और सदमें था, जिस कारण घर ले जाकर पहले उसे खाना खिलाया। जब वह थोड़ा सामान्य हुआ तो शाम को बच्चे को मोतीनगर थाने ले जाकर मामले की शिकायत कराई गई। पुलिस ने बच्चे की आपबीती, उसके बताए अनुसार व वीडियो के आधार पर करीला के सिध्दायन मंदिर के पुजारी राकेश जैन के खिलाफ एससीएसटी एक्ट सहित नाबालिग से मारपीट की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। {document1}

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+