Sagar News: जमीन विवाद में चाचा ने किया भतीजों पर सरेआम हमला, दौड़ा-दौड़ा का मारा, दम तोड़ा
MP के सागर जिले के गौरझामर में पारिवारिक जमीन के विवाद में एक चाचा ने अपनी भाभी और भतीजों पर फिल्मी स्टाइल में हमला कर दिया। करीब दो दर्जन लोगों ने उन्हें घेरकर खुलेआम लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां भतीजों ने दम तोड़ दिया।

Sagar के गौरझामर थानाक्षेत्र इलाके में रहने वाले रुपसिंह ठाकुर का अपने छोटे भाई से जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। बुधवार दोपहर में आरोपी चाचा व उसके साथ आए करीब दो दर्जन लोगों ने रुपसिंह के बेटे रामबाबू और राजाबाबू को बरकोटी बस स्टेंड पर घेर लिया। यहां दोनों भाइयों को उनके चाचा और गुंड्डों ने घेरकर लाठियों से फिल्मी स्टाइल में सरेआम पीटना शुरु कर दिया। दोनों ने दौड़कर अपनी जान बचाने का प्रयास किया और एक घर में घुस गए। जीपों से पहुंचे आरोपियों ने उस घर के गेट तोड़कर अंदर घुसे और जो मिला उसके साथ मारपीट को अंजाम दिया। रुपसिंह की पत्नी बेटों को बचाने पहुंची तो उस पर ही हमला कर दिया गया। आरोपी दोनों भाइयों को मरा समझकर भाग गए।
पिता पहुंचा और पुलिस को बुलाया, तब अस्पताल में भर्ती कराया गया
गंभीर हालत में मौके पर पड़े रामबाबू और राजाबाबू के पिता मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी घायलों को गौरझामर अस्पताल में पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने बताया की सभी के शरीर में गंभीर चोट लगी हैं। हड्डियां कई जगह से टूट चुकी हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों भाइयों को गंभीर हालत के चलते बीएमसी के रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दोनों भाइयों ने दम तोड़ दिया।
फेसबुक पर मोहब्बत में धोखा, प्रेमी के घर धरने पर बैठी प्रेमिका, परिजन ने डंडे से सिर फोड़ दिया
पुलिस मामले में पंचनामा बनाकर जांच कर रही है
गौरझामर थाना प्रभारी ने मामले की सूचना के पंचनामा बनाकर मामले को जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार पुराने विवाद में रुपसिंह ठाकुर के छोटे भाई व उसके साथियों ने हमला कर दिया था। हमले में इलाज के दौरान रुपसिंह के दोनों बेटे राजबाबू और रामबाबू ने दम तोड़ दिया है। मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में टीमें भेजकर गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications