Sagar: पिता मासूम बेटियों से करता था छेड़छाड़, पत्नी ने बेटियों को थाने ले जाकर कराई एफआईआर
सागर, 7 सितंबर। मप्र के सागर में नेवी से रिटायर्ड हुए एक पिता की शर्मसार करने वाली करतूत सामने आई है। 35 साल का पिता अपनी नाबालिग बेटियों को कमरे में अकेले बुलाकर उनके कपड़े उतरवाकर छेड़छाड़ करता था। बेटियों ने अपनी मां को जानकारी दी तो पहले तो पत्नी का उससे झगड़ा हुआ, जब वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो पत्नी दोनों बेटियों को लेकर थाने पहुंची और पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सागर के मकरोनिया के गायत्री नगर में रहने वाला एक व्यक्ति नेवी में रहा है। वह नौकरी के बाद सागर में ही रह रहा है। उसकी पत्नी अपनी 8 साल व 11 साल की बेटियों को लेकर मकरोनिया थाने पहुंची थी। उसने पुलिस को जो शिकायत दर्ज कराई है, उसमें बताया गया है कि उसका पति अपनी दोनों बेटियों से छेड़छाड़ करता। महिला ने अपने पति की पूरी करतूत पुलिस को सुनाई तो पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। महिला ने बच्चियों से भी इसकी गवाही दिलाई कि उसका पति दोनों मासूम बच्चियों को घर के ऊपर कमरे में ले जाता है, वहां बच्चियों के कपड़े तक उतरवा देता है और अपनी ही बेटियों से छेड़छाड़ करता रहता हैं। जब महिला को यह बात पता चली तो उसने बच्चियों से भी इस की पुष्टि की, उसके बाद पति के खिलाफ थाने शिकायत करने आई है। MP: इंसानों को सम्मोहित करने वाले जलप्रपात, जहां कदम ठिठक जाएं, आंखें बस निहारती रहें
आरोपी पिता के खिलाफ पाॅस्को एक्ट का मामला दर्ज
सागर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा के अनुसार महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ अपनी ही बेटियों से छेड़छाड़, पाॅस्को एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications