Viral Video: सागर के देवरी में रात में सड़क बनी, सुबह युवक ने हाथ से समेट कर दिखाई
PWD मंत्री गोपाल भार्गव के गृहनगर रहली-गढ़ाकोटा के पड़ोसी इलाके देवरी के धुलतरा गांव में एक ठेकेदार ने इतनी घटिया सड़क बनाई की वह सुबह हाथों से टूट रही थी, धूल की तरह उसे हाथ से ही समेट लिया गया।

Viral Video:मध्यप्रदेश के सागर जिले में घटिया सड़क निर्माण का एक मामला सामने आया हैं। देवरी विधानसभा के धुलतरा गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें रात में बनाई गई नई सड़क को गांव का एक युवक हाथ से तोड़कर बताता और डामर-गिट्टी-बजरी के मसाले को हाथों से समेटकर बता रहा है कि यह सड़क कितनी घटिया बनाई गई है। बता दें कि यह सड़क पीडब्लयुडी मंत्री गोपाल भार्गव की विधानसभा से की पड़ोसी तहसील देवरी के गांव की हैं। मामला उजागर होने के बाद ठेकेदार लोगों को धमका रहा हैं।
Recommended Video

सागर जिले में घटिया रोड़ निर्माण का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है,वीडियो में दिखाई दे रहा है कि रात में बनी रोड को सुबह ग्रामीण हाथ से समेट रहे है। वीडियो सागर जिले के देवरी तहसील की नवनिर्मित धुलतरा रोड का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो के संबंध में स्थानीय कांग्रेस विधायक हर्ष यादव ने दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों पर कार्यवाही की मांग की है।

दरअसल इसी देवरी विधानसभा से लगी हुई रहली विधानसभा PWD मंत्री गोपाल भार्गव का चुनाव क्षेत्र है। देवरी से कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री हर्ष यादव का आरोप है कि PWD विभाग द्वारा उनके क्षेत्र में बनाई जा रही अधिकांश सड़कें गुणवत्ताहीन हैं। पूर्व में भी इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं। उन्होंने मंत्री भार्गव सहित शिवराज सरकार पर भी आरोप लगाए हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा है सड़क निर्माण व ठेकेदा की जांच कराई जाए और दोषियों को जेल भेजा जाए।
ठेकेदार का धमकाने का भी आडियो वायरल
देवरी के धुलतरा गांव में इस घटिया सड़क निर्माण का वीडियो बनाने, वायरल करने और इसकी खबर बनाने को लेकर सड़क निर्माण करने वाला ठेकेदार फोन लगाकर धमका भी रहा है। इस आशय का एक आडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें ठेकेदार देवरी के मीडियाकर्मी को गालियां देकर धमका भी रहा है, घर आकर देख लेने की धमकी भी दे रहा है। इस मामले में देवरी में राकेश यादव नाम के युवक ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर भी कराई है।












Click it and Unblock the Notifications