Sagar:बंडा थाना परिसर में किसान ने खुद को आग लगाई, गंभीर हालत में भर्ती, जानिए क्या है मामला
सागर, 9 अगस्त। मप्र में सागर जिले के बंडा थाना परिसर में एक किसान ने खुद पर केरोसिन छिडकर आग लगा ली। गनीमत रही कि उसके पीछे-पीछे उसकी पत्नी और परिजन आ गए, उन्होंने व पुलिस कर्मियों ने कंबल और पानी डालकर आग बुझा ली।

बंडा थाना पुलिस से मिली जानकारी अनुसार चैका गांव के किसान शीतल कुमार रजक ने मंगवार सुबह बंडा थाना परिसर पहुंचकर अचानक चंद सेकंड में खुद पर पेट्रोल छिडक लिया और आग लगा दी। उसके पीछे-पीछे पत्नी और बेटा भी आया था, पत्नी ने कपडा डालकर उसकी आग बुझाने का प्रयास किया था। हो हल्ला मचने के बाद तत्काल पुलिसकर्मी दौडे और कंबल व पानी डालकर आग बुझा ली। हालांकि चंद सेकंड में ही किसान करीब 50 फीसदी जल गया था, जिसे पुलिस वाहन से तत्काल बंडा अस्पताल पहुंचाकर इलाज शुरू कराया गया है।

पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि चैका गांव के किसान शीतल कुमार रजक रजक ने एक दुकान से कीटनाशक लिया था। उसने जब कीटनाक खेत में डाला तो खरपतवार तो ठीक पूरा सोयाबीन तक जल गया। उसके खेत में पूरी फसल चैपट हो गई। उसने प्रशासन से शिकायत भी कि लेकिन न दुकानदार पर कार्रवाई हुई न उसे कोई राहत की बात की गई, जिस कारण मंगलवार सुबह उसने दुखी होकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। बताया जा रहा है कि उसने पहले भी आत्महत्या करने का प्रयास किया था, लेकिन सफल नहीं हो पाया था। पुलिस फिलहाल किसान को भर्ती कराकर इलाज करा रही है। सही कारण और जानकारी उसके बयान के बाद ही सामने आ पाएंगे।
दुकानदार से पूछताछ की गई थीए जांच के बाद कार्रवाई करने बोला था
जानकारी अनुसार बण्डा के ग्राम चौका में किसान शीतल कुमार रजक ने में सोयाबीन फसल के लिए फूल और इल्ली मार दवा खरीदी। जब फसल पर दवा का छिड़काव किया गया तो दवा के प्रभाव से फसल नष्ट हो गई। जिसके बाद किसान सोमवार को शिकायत करने बण्डा थाने पहुचा। किसान शीतल कुमार रजक ने बताया कि उसने बरा चौराहा स्थित शंकर खाद बीज भंडार से फूल और इल्ली के लिए दवा खरीदी थी। उसने जब बीस एकड़ की सोयाबीन फसल पर दवा का छिड़काव किया तो दवा से फायदा तो नहीं हुआ बल्कि फसल नष्ट हो गई। पुलिस ने किसान की शिकायत के बाद फसल का मुआयना किया था इसके साथ ही शंकर खाद बीज भण्डार के संचालक पीके राठौर को थाने बुलवाया था। पुलिस ने जांच उपरांत कार्यवाही करने की बात कही थी। मंगलवार की सुबह किसान ने बंडा थाने पहुँचकर खुद पर पेट्रोल झिड़क कर आग लगा ली।
बंडा अस्पताल से बीएमसी रेफर
किसान शीतल रजक द्वारा थाने में आग लगाने के बाद उसे बंडा अस्पताल में भर्ती कराया गया थाए जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे 108 एंबूलेंस से सागर के बुंदेलखंड मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया है। यहां उसे भर्ती कर इलाज प्रारंभ कर दिया गया है। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications