BPCL रिफाइनरी के प्रतिबंधित एरिया में मिला नरकंकाल, मोबाइल, खुल सकता है राज

सागर जिले की बीना रिफाइनरी (BPCL) के डिस्पैच टर्मिनल के पास नाले में नरकंकाल मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है। पास ही एक मोबाइल मिला जो रिफाइनल में सितंबर 2021 में गायब हुए एक ड्राइवर का बताया जा रहा है।

BPCL रिफाइनरी की बाउंड्री के नाले में मिला नरकंकाल

BPCL मप्र के सागर जिले के बीना तहसील में स्थित भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेट (BPCL) के डिस्पैच टर्मिनल के पास से निकले नाले में बीते रोज नरकंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी लगने पर स्थानीय पुलिस व सागर एफएसएल की टीम पहुंची और नरकंकाल जिसमें खोपड़ी, शरीर की हड्डियां अलग-अलग टुकड़ों में मिली थीं, उनको एकत्रित कर जांच में लिया है। नरकंकाल का डीएनए कराया जा रहा है। मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है। चूंकी नरकंकाल के पास एक मोबाइल नंबर भी मिला है, जो सितंबर 2021 में गायब हुए एक फ्यूल टैंकर के ड्राइवर का बताया जा रहा है। यह ड्राइवर राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ का रहने वाला था, जो टैंकर लेकर आया था और गायब हो गया था।

बीना स्थित BPCL रिफाइनरी के डिस्पैच टर्मिनल के पास दो दिन से नाले की सफाई की जा रही थी। इसी दौरान सफाईकर्मियों को नाले में मानव खोपड़ी नजर आई। पास ही नरकंकाल के अन्य हिस्से पड़े थे। इसकी सूचना रिफाइनरी प्रबंधन को दी गई। बीना प्रशासन व पुलिस को सूचना के बाद पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची थी। पॉलीथिन में नरकंकाल को एकत्रित किया गया। डीएनए के लिए सैंपल लिए गए हैं। बता दें कि यह इलाका आम लोगों व अनाधिकृत लोगों के लिए प्रतिबंधित है। पास ही रिफाइनरी में रि-फिलिंग के लिए बड़ी संख्या में टैंकर आते हैं। डिस्पेच टर्मिनल के पास टैकरों की पार्किग लिए जगह आरक्षित की गई है। इसी पार्किंग के पास महज 100 मीटर दूर यह गहरा नाला है, जहां नरकंकाल मिला हैं, जिसमें खोपड़ी, पसली, पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों की हड्डियां मिली हैं।

BPCL रिफाइनरी की बाउंड्री के नाले में मिला नरकंकाल

राजगढ़ निवासी टैंकर ड्राइवर गायब हो गया था
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नरकंकाल के पास कुछ कपड़े व एक मोबाइल भी मिला है। प्राथमिक जांच में यह मोबाइल लसुड़‍िया पाता, पोस्ट मबासा, थाना कुरावर, तहसील नरसिंहगढ़ जिला राजगढ़ के रहने वाले फ्यूल टैंकर ड्राइवर रामबाबू वैरागी है। रामबाबू टैंकर रि-फिलिंग कराने आया था, इसके बाद से वह लापता था, आगासौद थाने में ड्राइवर रामबाबू की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज है। आशंका है कि नरकंकाल उसी का हो सकता है, हालांकि नरकंकाल और गायब ड्राइवर के परिजन के डीएनए जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

सैकड़ों टेंकर रिफिलिंग कराने आते हैं, किसी को बदबू तक नहीं आई

Recommended Video

      इंदौर: एयरपोर्ट परिसर में नर कंकाल मिलने का मामला,फोरेंसिक टीम करेगी जांच

      आगासौद थाना प्रभारी रावेंद्र बागरी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि रिफाइनरी के तीन नंबर गेट से अंदर पहुंचने पर दांई ओर झाडिय़ां लगी हैं, वहीं पर नाली में यह खोपड़ी और हड्डियां मिली हैं। घटनास्थल से पार्किंग की दूरी महज 100 मीटर है। यहां पर हर रोज डीजल, पेट्रोल और गैस लेने के लिए करीब सवा दो सौ से ढाई सौ टेंकर आते हैं। सवाल उठ रहा है कि यदि यहां पर किसी की मौत होने के बाद किसी को बदबू तक नहीं आई, ऐसा कैसे हो सकता है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+