भोपाल रेल मंडल से गुजरने वाली 230 ट्रेनों में से 58 कैंसिल, सितंबर-अक्टूबर में रेल यात्रा करने वाले जरूर देखें
Bhopal Train News: यदि आप भोपाल से अन्य राज्यों के लिए रेल यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। भोपाल रेल मंडल ने सितंबर और अक्टूबर महीने के लिए 58 ट्रेनों को निरस्त करने, 18 ट्रेनों के रूट डायवर्ट करने और 2 ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त करने का फैसला किया है।
भोपाल रेल मंडल के मुख्य स्टेशनों से रोजाना लगभग 230 ट्रेनों का संचालन होता है। इस बड़े बदलाव से लाखों यात्रियों को यात्रा में असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

मेंटेनेंस कार्य के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित
उत्तर रेलवे, दक्षिण मध्य रेलवे और झांसी मंडल में चल रहे मेंटेनेंस कार्य के कारण इस तरह के निर्णय लिए गए हैं। खासतौर पर, पलवल रेलवे स्टेशन पर मेंटेनेंस कार्य चल रहा है, जो पलवल और न्यू पृथला यार्ड के बीच रेल संपर्क को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है। इस कार्य के चलते 12 ट्रेनों को निरस्त, 18 ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं और 2 ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है।
दक्षिण भारत में भी ट्रेनों की आवाजाही पर असर
दक्षिण मध्य रेलवे के विजयवाड़ा-काजीपेट-बल्लारशाह खंड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 41 ट्रेनों को निरस्त किया गया है। यह ट्रेनें 21 सितंबर से 30 अक्टूबर तक निरस्त रहेंगी।
यात्रियों के लिए रिफंड की व्यवस्था
भोपाल रेल मंडल के अधिकारियों के अनुसार, जिन यात्रियों की ट्रेनें निरस्त हुई हैं, उन्हें नियमानुसार रिफंड दिया जाएगा। यात्री अपने टिकटों का रिफंड प्राप्त करने के लिए संबंधित टिकट कार्यालय या ऑनलाइन माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं।
झांसी मंडल में 19 ट्रेनों के रूट बदले, कुछ ट्रेनों की सेवाएं स्थगित
झांसी मंडल में धौलपुर-हेतमपुर कनेक्शन कार्य के चलते करीब 19 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। यह परिवर्तन 16 सितंबर तक प्रभावी रहेगा। इसके अलावा, 02185 रीवा-सीएसएमटी स्पेशल ट्रेन और 02186 सीएसएमटी-रीवा स्पेशल ट्रेन की सेवाएं अपने प्रारम्भिक स्टेशन सीएसएमटी से लगभग 8 दिनों के लिए स्थगित कर दी गई हैं।
निरस्त की गई ट्रेनों की सूची:
- 12189 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन, महाकौशल एक्सप्रेस: 16 सितंबर तक निरस्त (12 ट्रिप)
- 12190 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर, महाकौशल एक्सप्रेस: 17 सितंबर तक निरस्त (12 ट्रिप)
- 12121 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस: 15 सितंबर तक निरस्त (5 ट्रिप)
- 12122 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस: 7 से 16 सितंबर तक निरस्त (5 ट्रिप)
- 12059 कोटा-हजरत निजामुद्दीन, जनशताब्दी एक्सप्रेस: 17 सितंबर तक निरस्त (12 ट्रिप)
- 12060 हजरत निजामुद्दीन-कोटा, जनशताब्दी एक्सप्रेस: 17 सितंबर तक निरस्त (12 ट्रिप)
- 20171 रानी कमलापति-निजामुद्दीन, वंदे भारत एक्सप्रेस: 17 सितंबर को निरस्त (1 ट्रिप)
- 20172 निजामुद्दीन-रानी कमलापति, वंदे भारत एक्सप्रेस: 17 सितंबर को निरस्त (1 ट्रिप)
- 20451 सोगरिया-नई दिल्ली: 17 सितंबर तक निरस्त (12 ट्रिप)
- 20452 नई दिल्ली-सोगरिया: 17 सितंबर तक निरस्त (12 ट्रिप)
- 20985 कोटा-मार्टियर कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर): 11 सितंबर को निरस्त (2 ट्रिप)
- 20986 मार्टियर कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर)-कोटा: 12 सितंबर को निरस्त (2 ट्रिप)
- 12193 यशवंतपुर-जबलपुर एक्सप्रेस: 29 सितंबर और 6 अक्टूबर को निरस्त
- 12194 जबलपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस: 28 सितंबर और 5 अक्टूबर को निरस्त
- 12511 गोरखपुर-कोच्चुवेली एक्सप्रेस: 22, 26, 27, 29 सितंबर, 3 और 4 अक्टूबर को निरस्त
- 12512 कोच्चुवेली-गोरखपुर एक्सप्रेस: 24, 25, 29 सितंबर, 1, 2 और 6 अक्टूबर को निरस्त
- 12521 बरौनी-एर्नाकुलम एक्सप्रेस: 23 और 30 सितंबर को निरस्त
- 12522 एर्नाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस: 27 सितंबर और 4 अक्टूबर को निरस्त
- 12643 तिरुवनंतपुरम-निजामुद्दीन एक्सप्रेस: 24 सितंबर और 1 अक्टूबर को निरस्त
- 12644 निजामुद्दीन-तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस: 27 सितंबर और 4 अक्टूबर को निरस्त
- 12645 एर्नाकुलम-निजामुद्दीन एक्सप्रेस: 28 सितंबर और 5 अक्टूबर को निरस्त
- 12646 निजामुद्दीन-एर्नाकुलम एक्सप्रेस: 1 अक्टूबर और 8 अक्टूबर को निरस्त
- 12647 कोयंबटूर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस: 29 सितंबर और 6 अक्टूबर को निरस्त
- 12648 निजामुद्दीन-कोयंबटूर एक्सप्रेस: 2 अक्टूबर और 9 अक्टूबर को निरस्त
- 16031 चेन्नई सेंट्रल-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस: 22 सितंबर, 29 सितंबर और 2 अक्टूबर को निरस्त
- 16032 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस: 27 सितंबर, 4 अक्टूबर और 5 अक्टूबर को निरस्त
- 16317 कन्याकुमारी-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस: 27 सितंबर को निरस्त
- 16318 श्री माता वैष्णो देवी कटरा- कन्याकुमारी एक्सप्रेस: 30 सितंबर को निरस्त
- 22353 पटना-सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल एक्सप्रेस: 26 सितंबर को निरस्त
- 22354 सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल- पटना एक्सप्रेस: 29 अक्टूबर को निरस्त












Click it and Unblock the Notifications