Sagar: रहली पाटन से ट‍िकिटोर‍िया मंद‍िर तक बनेगा सागर का पहला रोपवे, पर्यटन को म‍िलेगा बढ़ावा

सागर, 3 अगस्त। बुंदेलखंड के संभागीय मुख्‍यालय पर रहली के पास स्‍थ‍ित पर्यटन व धार्म‍िक स्‍थल ट‍िक‍िटोर‍िया मंद‍िर तक सागर ज‍िले के पहले रोपवे की सौगात म‍िलने वाली है। इसको म‍िलाकर आगामी दो साल में सागर, खजुराहो और ओरछा में तीन रोपवे तैयार हो जाएंगे। सागर में स‍िव‍िल लाइन से मकरोन‍िया और पीलीकोठी से नगर न‍िगम सह‍ित तीन फ्लाईओवर भी बनने जा रहे हैं। इनकी सैद्धांत‍िक स्‍वीकृत‍ि म‍िल चुकी है।

रोपवे

केंद्रीय भूतल एवं पर‍िवहन मंत्री न‍ित‍िन गडकरी ने सागर संभाग में पर्यटन एवं धार्म‍िक स्‍थलों पर बेहतर कनेक्‍ट‍िव‍िटी व पर्यटकों को कम समय में यहां पहुंचाने के ल‍िए करीब 2 हजार करोड़ के काम की स्‍वीकृत‍ि दी है। इसमें बुंदेलखंड के संभागीय मुख्‍यालय में लोग पहली दफा रोपवे जैसी सुव‍िधा का लाभ उठा सकेंगे। इसके अलावा खजुराहो के रनेहफॉल से केन नदी के तट तक और ओरछा में श्री रामराजा सरकार मंद‍िर तक दो रोपवे पहले ही स्‍वीकृत हो चुके हैं। इनका ब्‍लू प्र‍िंट भी तैयार होने लगा है। बीते रोज PWD मंत्री गोपाल भार्गव की मांग पर केंद्रीय मंत्री ने इंदौर में इन प्रोजेक्‍ट को स्‍वीकृत‍ि दे दी है।

शहर में तीन नए फ्लाईओवर, ट्रेफ‍िक सुव‍िधाजनक होगा
सागर में अभी तक केवल राहतगढ रेलवे फाटक पर S टाइप में ओवरब्र‍िज बना है। दो दशक पहले राजनीत‍ि के चलते इसकी ड‍िजाइन बदल दी गई थी, लेक‍िन अब इसमें तीसरा रोड जोड़कर भगवानगंज इलाके को स‍ुव‍िधा दी जाएगी। इसके अलावा स‍िव‍िल लाइन से मकरोन‍िया चौराहे तक तथा पीली कोठी के पास पहाड़ी से नगर न‍िगम की पास तक दो नए फ्लाईओवर को स्‍वीकृत‍ि म‍िल गई है।

सागर में 50 साल आगे तक की प्‍लान‍िंग
प्रदेश के PWD मंत्री गोपाल भार्गव ने बताया कि सागर शहर सह‍ित ज‍िले में व‍िकास के कार्य आगामी 50 साल आगे तक की सोच रखकर प्‍लान‍िंग कर रहे हैं। रहली पाटन से ट‍िक‍िटोर‍िया तक रोपवे और शहर के ल‍िए दो नए फ्लाईओवर की स्‍वीकृत‍ि म‍िल गई है। नौरादेही से न‍िकले रहली-जबलपुर मार्ग पर 1108 करोड़ का नया एल‍िवेटेड कॉर‍िडोर स्‍वीकृत हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+