Video: हथियारों के जखीरे पर चला रोड रोलर, सैकड़ों बंदूक, कट्टे और रिवाल्वर को कबाड़ में बदल डाला
Datia News:
Datia News: मध्य प्रदेश में बुलडोजर कार्रवाई ने जोर पकड़ रखा है। अपराधियों की अवैध संपत्ति से लेकर उपद्रव मचाने वाले बदमाशों के घर पर बुलडोजर चलाया गया है। अब एमपी में अवैध हथियारों पर रोलर चलाया जा रहा है। दतिया जिले से एक वीडियो सामने आया है। जहां पर एक हजार से ज्यादा अवैध हथियारों को नष्ट कर दिया गया है। [वीडियो नीचे]
दतिया पुलिस कंट्रोल रूम में सड़क पर अवैध हथियारों को रखकर उनको रोलर से रौंदकर नष्ट कर दिया गया। इन अवैध हथियारों पर रोड रोलर की कारवाही में एसपी प्रदीप शर्मा ने जानकारी दी कि जिले में भारी संख्या में उन अवैध हथियारों पर रोड रोलर चलवाते हुए कबाड़ में तब्दील कर दिया गया। जिनके बल पर अपराधी घटना को अंजाम देते थे।

पुलिस ने जिन अवैध हथियारों को कबाड़ में तब्दील कर दिया है। उनके दम पर हत्या, लूट और डकैती जैसी घटनाओं को अंजाम दिया गया था। पुलिस की यह कार्रवाई सुर्खियों में है।
Recommended Video

पुलिस के अनुसार, जिले के सभी थानों से आर्म्स एक्ट के सन 2005 से 2019 तक के प्रकरण जिनमें न्यायालय से निर्णय के दौरान पुलिस लाइन दतिया के शस्त्रागार में जमा 619 अवैध हथियार, 680 जिंदा कारतूस, 60 खाली कारतूसो को चिह्नित कर रोड रोडर चलाकर नष्ट किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications