Maihar Accident: प्रयागराज से नागपुर जा रही बस का मैहर में भीषण हादसा, 9 की मौत; 24 की हड्डियां टूटी, सिर फटा
Maihar Bus Accident: मध्य प्रदेश के मैहर जिले में शनिवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यात्री बस सड़क किनारे खड़े हाइवा से टकरा गई है। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 24 घायल हो गए।
इन्हें मैहर, अमरपाटन और सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शनिवार रात करीब 11:00 बजे नादन देहात थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे नंबर 30 पर हुआ।

बताया जा रहा है कि आभा ट्रैवल्स की स्लीपर कोच बस प्रयागराज से रीवा होते हुए नागपुर जा रही थी। बस काफी रफ्तार में थी। इसी दौरान चौरसिया ढाबा के पास सड़क किनारे खड़े हाइवा से जा टकराई। 53 सीटर बस में 45 यात्री सवार थे।
Recommended Video
जानकारी मिलते ही नादन और मैहर पुलिस के साथ ही एसडीएम विकास सिंह, तहसीलदार जितेंद्र पटेल और एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। घायलों में से 9 को अमरपाटन, 7 को मैहर सिविल हॉस्पिटल जबकि 8 को सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस पूरी तरह पिचक गई। कई यात्री बस में ही फंस गए। रेस्क्यू में जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। गैस कटर से बस का दरवाजा काटकर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। रात करीब दो बजे रेस्क्यू कार्य पूरा हुआ।












Click it and Unblock the Notifications