MP की पहली 'नदी एंबुलेंस', नर्मदा के रास्ते मरीजों को पहुंचाती है अस्पताल, कैसे बुलाएं, जानिए
बड़वानी के सरदार सरोवर डूब क्षेत्र में नर्मदा समग्र न्यास द्वारा नदी एम्बुलेंस का संचालन किया जा रहा है, जो सरदार सरोवर डूब क्षेत्र में निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। मध्यप्रदेश के धार, बड़वानी अलीराजपुर जिला, महाराष्ट्र के नंदुरबार जिला और गुजरात के छोटा उदयपुर जिले के नर्मदा नदी किनारे स्थित आवश्यकता युक्त गांवों एवं फलियों में अपनी स्वस्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराती है।
साथ ही डूब क्षेत्र के कोट बांधनी, सादरी ओर जलसिंधी गांव में बच्चों की शिक्षा हेतु संस्कार केंद्रों का भी संचालन किया जा रहा है जिसमे 150 से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहै है। इन्ही संस्कार केंद्रों के बच्चों को महाराष्ट्र के नर्मदा सेवा संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा नर्मदा समग्र न्यास द्वारा चलाये जा रहे संस्कार केंद्रों के बच्चों को आगामी शिक्षा सत्र 2024-25 हेतु 150 से अधिक बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई जिसमे बच्चों को स्कूली बेग, कंपास बॉक्स, कापी, पेन पेंसिल, ड्राइंग बुक वितरित की गई।

दरअसल, बीते 15 सालों से नदियों के संरक्षण को लेकर सक्रिय नर्मदा समग्र संस्था द्वारा मध्यप्रदेश के डूब प्रभावित जिले अलीराजपुर, बड़वानी और धार में विस्थापित लोगों के लिए चिकित्सा सेवा भी मुहैया करा रहा है, लेकिन इन जिलों के कुछ क्षेत्र ऐसे हैं, जहां नर्मदा किनारे घने जंगलों व पहाड़ों के बीच कुछ ऐसे इलाके हैं, जहां पहुंचने के लिए केवल नदी ही सबसे सुलभ मार्ग है। इस क्षेत्र में रहने वाले डूब प्रभावित परिवारों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा सके इसके लिए IRCTC ने नर्मदा समग्र न्यास के माध्यम से नदी एंबुलेंस चलाने का फैसला किया है।
नर्मदा नदी के डूब क्षेत्रों में मरीजों के इलाज के लिए नदी एंबुलेंस की शुरुआत की है। नदी एंबुलेंस के जरिए आकस्मिक घटना दुर्घटना होने पर भी प्रभावितों को तत्काल चिकित्सक की मदद मुहैया हो रही है, नदी एंबुलेंस के लिए एक नंबर भी जारी किया जाएगा, जिसे डायल करने पर एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंच रही है। नदी एंबुलेंस के शुरू होने से ना केवल डूब प्रभावित क्षेत्र में मौजूद विस्थापितों को चिकित्सा सुविधा मिल रही है, बल्कि इस एंबुलेंस के जरिए आवश्यकता होने पर इलाज के लिए जिला मुख्यालयों पर भी पहुंच रहे हैं।
ये भी पढ़े- Indore News: अघोरी बाबा को आया सपना, जेंडर चेंज कराया, बन गए 'अर्धनारीश्वर'












Click it and Unblock the Notifications