पन्ना शहर के चारों तरफ रिंग रोड व मड़ला से पन्ना तक एलीवेटेड रोड की जल्द मिलेगी सौगात- विष्णुदत्त शर्मा

MP News: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने आज नई दिल्ली में नवनियुक्त केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नवीन दायित्व मिलने की शुभकामनाएं दीं और खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से संबंधित योजनाओं, परियोजनाओं के संबंध में चर्चा कर गति देने का आग्रह किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से भेंट कर उन्हें सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Ring road around Panna and elevated road from Madla to Panna will soon be given - Vishnudutt Sharma

भाजपा अध्यक्ष शर्मा ने खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के मड़ला से पन्ना 22 किलोमीटर एलीवेटेड रोड निर्माण, पन्ना शहर के चारों ओर रिंग रोड निर्माण एवं केन्द्रीय सड़क नीति में खजुराहो संसदीय क्षेत्र के प्रमुख मार्गों को शामिल करने के संबन्ध में चर्चा की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से नई दिल्ली में भेंट कर उन्हें केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Ring road around Panna and elevated road from Madla to Panna will soon be given - Vishnudutt Sharma

केन-बेतवा परियोजना को लेकर चर्चा

शर्मा ने आज केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से शिष्टाचार भेंटकर उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर श्री शर्मा ने खजुराहो संसदीय क्षेत्र सहित समूचे बुंदेलखंड को हरा-भरा और खुशहाल बनाने के लिए बनाई कई 44 हजार करोड़ से अधिक की केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर भी चर्चा की। शर्मा से चर्चा के दौरान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने विश्वास जताया कि जल्द ही केन-बेतवा परियोजना का कार्य शुरू होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने भाजपा के वरिष्ठ नेता व कोटा-बूंदी से सांसद श्री ओम बिरला से भेंट कर उन्हें पुनः सांसद निर्वाचित होने पर बधाई दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+