Janardan Mishra : जानिए कौन हैं ये BJP सांसद जो खुद ही साफ कर रहे कोविड सेंटर का शौचालय, VIDEO
रीवा, 18 मई। स्वच्छता को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा फिर सुर्खियों में हैं। इस बार इन्होंने कोविड सेंटर का शौचालय साफ कर डाला है। सांसद मिश्रा के इस फैसले की हर जगह तारीफ होने के साथ साथ इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

जनार्दन मिश्रा, सांसद रीवा, मध्य प्रदेश
दरअसल, जनार्दन मिश्रा मध्य प्रदेश के रीवा लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हैं। यहां से दूसरी बार निर्वाचित होने वाले सांसद मिश्रा सोमवार को मऊगंज जनपद पंचायत क्षेत्र के दौरे पर थे। इस दौरान इन्होंने कई कोविड सेंटरों का निरीक्षण किया।

कुंज बिहारी कोविड सेंटर का था शौचालय
सांसद जनार्दन मिश्रा कुंज बिहारी कोविड सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे तो लोगों ने उनसे शौचालय में गंदगी के बारे में शिकायत की। इस पर सांसद शौचालय को देखने पहुंच गए। वहां की गंदगी देखकर सांसद ने ब्रश चाही जो नहीं मिली तो हाथों में दस्ताने पहनकर वे खुद ही शौचालय की सफाई करने में जुट गए।
सांसद मिश्रा का सफाई करते का वीडियो वायरल
इस दौरान किसी ने सांसद मिश्रा का वीडियो बना लिया, जो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में वे शौचालय के फर्श की घिसाई करते दिख रहे हैं। वहां कई लोग मौजूद थे, मगर सांसद के अलावा अन्य किसी ने साफ-सफाई की जहमत नहीं उठाई।

सांसद जनार्दन मिश्रा की जीवनी
बता दें कि जनार्दन मिश्रा का जन्म रीवा में 1 मई 1956 को हुआ है। लम्बे समय से भाजपा से जुड़े हुए हैं। लोकसभा चुनाव 2014 व 2019 में जीत दर्ज कर संसद पहुंचे हैं। 65 वर्षीय सांसद मिश्रा कोरोना वायरस की पहली लहर के दौरान कोविड सेंटरों की साफ सफाई के लिए जिला कलेक्टर से अनुमति भी मांगी थी।












Click it and Unblock the Notifications