MP: कॉलेज से लौटकर स्टूडेंट्स ने लूट लिया पेट्रोल पंप और गांव चले गए
सागर, 18 जुलाई। कॉलेज स्टूडेंट ने पहले क्लास अटेंड करपढ़ाई की, दोपहर में कॉलेज से छूटकर पेट्रोल पंप के पास पहुंची, फुल्की खाते समय रेकी करते रहे। जैसे ही मैनेजर पंप से घर गया दोनों ने देसी तमंचा अडाकर पंप पर लूट कर ली। इनके हमले में एक कर्मचारी भी घायल हो गया था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, मुख्य आरोपी अभी फरार है।

मप्र सागर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पथरिया जाट स्थित पेट्रोल पंप पर बीते 13 जुलाई को बाइक पर आए लुटेरों ने तमंचा अडाकर करीब 1 लाख रुपए का कैश लूट लिया था। सिविल लाइन थाना प्रभारी नेहा गुर्जर ने बताया कि 13 जुलाई की दोपहर करीब 3:45 बजे पथरिया जाट स्थित मोतीलाल पेट्रोल पंप पर नकाबपोश दो बदमाशों ने मैनेजर कक्ष में कर्मचारियों पर हमला कर उनसे कैश काउंटर लूट ले गए थे। सीसीटीवी कैमरे से लूट में प्रयुक्त की गई बाइक की शिनाख्त हुई, जिसके आधार पर पूछताछ करते हुए केसली में उक्त बाइक के होने की जानकारी लगी।
पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की। पूछताछ में बाइक मालिक तक पुलिस पहुंची, जिसके बाद उससे पूछताछ हुई तो बाइक के मालिक ने बताया कि केसली के कुसमी निवासी आदित्य राजपूत और मोहित शुक्ला उससे बाइक मांग कर ले गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों की पतासाजी की, जिसमें मोहित शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वारदात में उपयोग की गई बाइक एक देशी कट्टा और करीब 4700 रुपए भी मोहित से बरामद किए गए।
पुलिस ने बताया कि मामले का मुख्य आरोपी आदित्य राजपूत अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। टीआई नेहा गुर्जर ने बताया कि वारदात के बाद चितौरा मोकलपुर होते हुए आरोपी बाइक से ही केसली निकल गए वहां दोनों ने लूट के करीब 34000 रुपए का हिस्सा बांट किया और जुआ शराब खोरी में रुपए खर्च कर दिए। पुलिस ने बताया कि मामले का दूसरा आरोपी मोहित शुक्ला आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष का छात्र है। मोहित और आदित्य प्रतिदिन केसली से सागर आते थे। वहीं पर उन्होंने पेट्रोल पंप पर लूट की योजना बनाई लूट के पहले आरोपियों ने पेट्रोल पंप के सामने फुल्की की दुकान पर खड़े होकर पहले देखी थी इसके बाद जैसे ही मैनेजर पंप से निकला वैसे ही आरोपियों ने पेट्रोल पंप पर जाकर वारदात को अंजाम दिया।












Click it and Unblock the Notifications