जब छेड़छाड़ का किया विरोध तो नेता के परिजनों ने डंडों से महिलाओं को पीटा, देखिए VIDEO
छेड़छाड़ के बाद जब लोगों ने नेता के परिजनों का विरोध किया तो ये लोग हाथापाई पर उतारू हो गए और लाठी-डंडों से महिलाओं को बुरी तरह से पीटने लगे।
टीकमगढ़। शादी के एक समारोह में नेता के परिजनों ने ही क्रूर घटना को अंजाम दिया। पहले तो नेता की उपस्थिति में ही इन लोगों ने सामाजिक दायरों को तोड़ लड़की के साथ छेड़छाड़ की और फिर महिलाओं पर बेरहमी से डंडे बरसाए। घटना टीकमगढ़ के पृथ्वीपुर गांव की है जहां बीजेपी के एक नेता के साथ आए दो अन्य परिजनों ने छेड़छाड़ और महिलाओं से मारपीट की।
देखिए VIDEO...
छेड़छाड़ करने वाले ये बीजेपी नेता के परिजन बलेश, प्रभात और अभिषेक अपनी इस हरकत का बचाव भी दबंगई से करने लगे। छेड़छाड़ के बाद जब लोगों ने विरोध किया तो ये लोग हाथापाई पर उतारू हो गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। बीजेपी नेता ने भी अपने और साथियों की मदद से वहा जमकर उत्पात मचाया, यहां तक की महिलाओं पर लाठी-डंडे बरसाए गए।
घटना में कई महिलाएं और पुरुष घायल हुए हैं। शिकायत के लिए इन लोगों ने एसपी ऑफिस में अर्जि दी है लेकिन कार्रवाई की जानकारी अभी साफ नहीं हो सकी है। फिलहाल ये तीनों बीजेपी नेता के परिजन अभी भी खुली हवा में सांस ले रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications