मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 8 जुलाई तक खुला रहेगा
MP Quiz Competition: पर्यटन एवं संस्कृति से स्कूली विद्यार्थियों को परिचित कराने एवं पर्यटन के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया को विकसित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिये स्कूलों के पंजीयन 14 जून से शुरू हो गए है, जो 08 जुलाई तक चलेंगे।
टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रत्येक वर्ष क्विज प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन, जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद (डीएटीसीसी) एवं मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के सहयोग से किया जाता है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता 27 जुलाई को और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 26 सितंबर को होगी।

प्रमुख सचिव पर्यटन और प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में भविष्य में पर्यटन के लिए मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के प्रति आकर्षण के साथ-साथ पर्यटन संबंधी जानकारी बढ़ेगी। प्रतियोगिता में प्रदेश के शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई और केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।
प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता टीमों को पर्यटन निगम के होटलों का टूर पैकेज सहित प्रमाण पत्र और मेडल दिए जायेंगे। पर्यटन बोर्ड वर्ष 2016 से इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications