रीती पाठक, राकेश सिंह, उदय प्रताप सिंह... सांसदी छोड़ने वाले BJP नेताओं को 30 दिन में बंगला खाली करने का नोटिस

Lok Sabha Housing Committee notice to resigning MP: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे भाजपा के सभी सांसदों ने सांसदी के पद से इस्तीफा दे दिया है। अब सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि लोकसभा आवास समिति ने विधानसभा चुनाव जीतने वाले सभी भारतीय जनता पार्टी के सांसदों को 30 दिन में सरकारी बंगला ख़ाली करने का नोटिस दिया है।

एमपी विधानसभा चुनाव में 7 सांसदों को भाजपा ने चुनाव में उतारा था‌‌। इनके नाम हैं गणेश सिंह, फग्गन सिंह कुलस्ते, नरेंद्र सिंह तोमर और प्रहलाद पटेल, रीती पाठक, राकेश सिंह, राव उदय प्रताप सिंह, इनमें से फग्गन सिंह कुलस्ते और गणेश सिंह अपने चुनाव हार चुके हैं। तो वहीं
राकेश सिंह, रीती पाठक, राव उदय प्रताप सिंह,नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल से भाजपा ने एक दिन पहले ही इस्तीफे ले लिए थे।

BJP MPs Bungalow Vacant Notice (2)

इस तरह से इन 5 सांसदों को दिल्ली छोड़कर वापस मध्यप्रदेश जाना होगा। ऐसे में इनको आबंटित किए गए शासकीय आवास भी खाली करने होंगे। फर्क सिर्फ इतना है कि लोकसभा की आवास समिति ने फिलहाल राकेश सिंह, रीती पाठक, राव उदय प्रताप सिंह, को शासकीय आवास खाली करने के नोटिस दिए हैं।

शेष तीन सांसद प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते नरेंद्र सिंह तोमर ये मंत्री थे तो इसलिए इनको बंगले शहरी विकास मंत्रालय के माध्यम से आबंटित थे। लेकिन जल्द ही मंत्रालय से इनको भी नोटिस मिलेगा और इनको भी अपने बंगले खाली करने होंगे। वहीं सांसद गणेश सिंह के मामले में फिलहाल कोई निर्णय नहीं हुआ है।

लोकसभा की आवास समिति द्वारा दिए गए नोटिस में जानकारी दी गई कि इस्तीफा देने वाले सांसदों को अगले 30 दिन में बंगले खाली करने होंगे। भारतीय जनता पार्टी सूत्रों के अनुसार पार्टी ये संदेश देना चाहती है कि नियम-कानून सिर्फ विपक्षी सांसदों के लिए नहीं है बल्कि नियम-कानून भाजपा के सांसदों पर भी मुस्तैदी से लागू होते हैं। इसलिए नजीर पेश करने इस्तीफा देने के 24 घंटे में ही इन सांसदों को बंगले खाली करने के नोटिस भी मिल गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+