Video: 'बाबा मचल गए नचबे को' शोभायात्रा में घोड़े के साथ जमकर नाचे पूर्व सांसद रामकृष्ण कुसमरिया
ramkrishna kusmaria dance video: मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष रामकृष्ण कुसमरिया के डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।अयोध्या राम मंदिर के अक्षत कलश शोभयात्रा सकोर गांव में निकली जा रही थी। तभी का यह वायरल वीडियो बताया जा रहा है।
दमोह लोकसभा के पूर्व सांसद और पूर्व कृषि मंत्री डा रामकृष्ण कुसमरिया मध्य प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष बनाए गए हैं। उनकी उम्र 82 साल है। कुसमरिया का डांस करने का यह विडियो सोसल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जो सकोर गांव का बताया जा रहा है। बाबा भगवान शिव के गाने पर नाच रहे हैं। उनके साथ रथ में लगा घोड़ा भी उछलकर नाच रहा है।

बता दें बाबा धार्मिक आयोजनों में अपने आपको नही रोक पाते और इसी तरह वह भजनों पर नाचने लगते हैं। कुशमरिया दमोह लोकसभा से चार बार सांसद और पथरिया से विधायक और मंत्री भी रह चुके हैं।
बताते चले की 2018 के चुनाव में कुसमरिया ने भारतीय जनता पार्टी से बगावत करके दमोह जिले की दो सीटें दमोह और पथरिया से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इन दोनों सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। हार की समीक्षा में मुख्य कारण रामकृष्ण कुसमरिया ही निकले थे।
डॉक्टर रामकृष्ण कुसमरिया जनसंघ के समय के नेता हैं। 5 बार सांसद रहने के साथ 3 बार विधायक रहे है। यही नहीं, मध्य प्रदेश के पूर्ववर्ती शिवराज सरकार में कृषि मंत्री भी रहे चुके है।












Click it and Unblock the Notifications