Rajya Sabha Election: MP से सोनिया गांधी जा सकती हैं राज्यसभा, जीतू पटवारी ने कही ये बात

MP में इन दिनों राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है, जहां राज्यसभा चुनाव में BJP और कांग्रेस किसे मौका देगी, इसे लेकर लगातार सियासी कयास लगाए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश की 5 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने हैं, जिसमें कांग्रेस को एक सीट मिलने की संभावना जताई जा रही है।

इस एक राज्यसभा सीट पर कांग्रेस किसे अपना प्रत्याशी बनती है, इसे लेकर लगातार सियासी मंथन का दौर जारी है। इस बीच अब कांग्रेस की ओर से राज्यसभा जाने के लिए कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी का नाम भी चलता दिखाई दे रहा है।

Bhopal

कुछ ऐसा है मामला

एमपी से सोनिया गांधी को राज्यसभा भेजने को लेकर जैसे ही चर्चा शुरू हुई वैसे ही सियासी पारा भी चढ़ गया, जहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि, एक ऐसी व्यक्तित्व जिन्होंने प्रधानमंत्री पद को त्यागा है। हमारे लिए सौभाग्य की बात होगी, यदी वे मध्यप्रदेश से राज्यसभा जाती हैं, इससे मध्यप्रदेश का सम्मान बढ़ेगा। मध्यप्रदेश की आवाज में ताकत आएगी। ये सिर्फ मेरी मांग नही है, ये हमारे कमलनाथ जी की मांग है. कमलनाथ जी जब सोनिया जी से मिले थे तब उन्होंने खुद इसके लिए आग्रह किया था। दिग्विजय सिंह जी, हमारे सारे विधायक हम सभी ने यही बात कही है, की अगर सोनिया जी राज्यसभा जाएं तो इससे बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता।

क्या कमलनाथ नहीं लड़ेंगे चुनाव?

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि, कमलनाथ जी कभी पद के लोभी नहीं रहे, और यदी उनका राज्यसभा जाने का मन है, तो सभी सर्वसम्मति से उनके साथ हैं, वो हमारे मोस्ट सीनियर लीडर हैं। कुलमिलाकर, देखा जाए तो प्रदेश की एक मात्र राज्यसभा सीट पर कांग्रेस किसे अपना प्रत्याशी बनती है, इसे लेकर लगातार सियासी मंथन का दौर जारी है। इस बीच अब कांग्रेस की ओर से राज्यसभा जाने के लिए कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी का नाम भी चलता दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़े- MP News: कमलनाथ, अरुण यादव या जीतू पटवारी, कौन बनेगा कांग्रेस से राज्यसभा प्रत्याशी, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+