MP News: राज्यसभा के रण में इन प्रत्याशियों को चुनाव लड़ा सकती है BJP, तैयारी पूरी
देश के अलग-अलग राज्यों के साथ अब एमपी में भी राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो चली है, जहां मध्यप्रदेश में राज्यसभा की खाली सीटों पर जल्द चुनाव संपन्न होने हैं, ऐसे में अब संभावना जताई जा रही है की एमपी की खाली राज्यसभा सीटों पर बीजेपी जातिय संतुलन बनाते हुए प्रत्याशियों के नाम का एलान करेगी।
मध्यप्रदेश में राज्यसभा की पांच खाली सीटों पर चुनाव होने हैं, ऐसे में तीन सीटों पर राज्य तो वहीं एक सीट पर केंद्र प्रत्याशी तय करेगा, तो वहीं एक सीट कांग्रेस के खाते में जाने की संभावना है। इधर, अब बीजेपी ने तीन सीटों पर प्रत्याशी उतारने के लिए तैयारी पूरी कर ली है।

इन नामों को बनाया जा सकता है प्रत्याशी
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तीन सीटों पर बीजेपी जातिगत समीकरण को दृष्टिगत रखते हुए प्रत्याशी उतारेगी। वर्तमान में प्रत्याशियों की लिस्ट पर एक नजर डालें तो इसमें जयभाव सिंह पवैया, अंतर सिंह आर्य, अरविंद भदौरिया और रंजना बघेल के नाम सामने आ रहे हैं। बीजेपी संगठन जिन नामों को राज्यसभा भेजने के लिए तैयार कर रहा है, वे नाम सियासत में बेहद अनुभवी और गहरी क्षेत्रिय पकड़ रखने वाले हैं। बहरहाल, इन नामों में से किसे बीजेपी राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाती है। ये आने वाला वक्त बताएगा।
कांग्रेस से इन्हें मिल सकता है मौका
देशभर के अलग-अलग राज्यों के साथ-साथ एमपी में राज्यसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग की ओर से चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है, जहां एमपी में राज्यसभा की पांच खाली सीटों में से 4 बीजेपी और एक सीट कांग्रेस के खाते में जाने की संभावना है। इधर, राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयारियों शुरू कर दी हैं, जहां कांग्रेस की ओर से राज्यसभा जाने वाले सदस्यों में कांग्रेस नेता अरूण यादव का नाम सबसे आगे चलता दिखाई दे रहा हैं।
ये भी पढ़े- Loksabha Election: झाबुआ से 'मिशन MP' का आगाज करेंगे PM MODI, आदिवासियों का दिल जीतेगी BJP












Click it and Unblock the Notifications