राजगढ़ : दबिश देने गई पुलिस और ग्रामीणों की मुठभेड़ में टीआई सहित 5 अन्य घायल

राजगढ़, 7 जुलाई। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के बोड़ा थाना क्षेत्र के कड़िया गांव में बुधवार सुबह पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई मुठभेड़ में दोनों तरफ जमकर फायरिंग हुई। घटना में बोड़ा थाना प्रभारी अर्जुनसिंह मुल्जादे सहित तीन पुलिसकर्मी और पुलिस की फायरिंग से 2 से अधिक ग्रामीणों को गोली लगने की सूचना मिली है।

Rajgarh : 5 others including TI injured in an encounter between police and villagers

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस गांव में तीन अपराधियों को पकड़ने आई थी। इस बीच दोनों ओर से हुई बातचीत के बाद मामला बिगड़ गया। दोनों ओर से फायरिंग होने लगी। पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में संजय पिता रामबाबू और जुगराज पिता रामबाबू सहित अन्य घायल हुए हैं। इन दोनों की मां को भी गोली लगी है।

वहीं, थाना प्रभारी मुजाल्दे को गोली लगी है। उनके दो अन्य साथी भी घायल हैं, जिन्हें बोड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की मानें तो कड़िया में बिक रही अवैध शराब की जब्ती के लिए वह गांव में गए थे। इस बीच ग्रामीण विरोध पर उतर आए और हमला कर दिया।

कड़िया सासी गांव शराब की बिक्री को लेकर काफी बदनाम है और वहां पर पुलिस ने पहले भी शराब को लेकर रवीश दी गई थी जिसमें कई बार कहीं हजारों लीटर शराब को पुलिस द्वारा जप्त किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+