इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गहरे जख्म, सिर पर दोनों तरफ तीखे वार!
Raja Raghuvanshi Autopsy Report: इंदौर के रहने वाले 29 वर्षीय राजा रघुवंशी की हत्या से जुड़ा मामला अब साफ होता जा रहा है। राजा रघुवंशी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि उसके शरीर पर कई घाव थे। ये सारे जख्म गहरे निशान वाले हैं। सिर पर दो बड़े घाव हैं- एक आगे की तरफ और दूसरा पीछे की तरफ।
इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी (29) और सोनम रघुवंशी (27) की शादी 11 मई 2025 को हुई थी। शादी के बाद दोनों हनीमून पर मेघालय गए थे। 20 मई को मेघालय पहुंचने के बाद 23 मई 2025 को अचानक लापता हो गए। इसके 10 दिनों बाद लगभग 2 जून को राजा का शव चेरापूंजी के जंगलों में एक गहरी खाई में मिला। अब उसके शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ है कि उसकी हत्या हुई थी। इस हत्या में पुलिस ने मुख्य आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को बता रही है। सोनम रघुवंशी को 09 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तारी के बाद सोनम रघुवंशी बोली- 'मुझे किडनैप किया गया था'
अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार सोनम रघुवंशी ने हिरासत में लिए जाने के बाद अपने पहले बयान में खुद को निर्दोष बताया है। आरोप लगाया है कि उसका अपहरण किया गया था। न्यूज 18 ने पुलिस सूत्रों हवाले से लिखा है कि सोनम ने दावा किया है कि वह इस मामले में आरोपी नहीं, बल्कि पीड़ित है।
सोनम रघुवंशी ने कहा, ''मुझे किडनैप किया गया था और फिर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में छोड़ दिया गया। जिसके बाद मैंने अपने भाई को फोन किया।''
पुलिस ने कहा-'राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी है सोनम'
मेघालय पुलिस ने कहा है कि सोनम भी इस मामले में मुख्य आरोपियों में से एक है। पुलिस को शक है कि सोनम ने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर किलर हायर कर अपने पति की हत्या करवाई है। पुलिस ने यह भी कहा कि मामले में आगे की जांच चल रही है।
सोनम के अलावा चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पहला गिरफ्तार व्यक्ति ललितपुर का 19 वर्षीय आकाश राजपूत है। दूसरा आरोपी इंदौर का 22 वर्षीय विशाल सिंह चौहान है और तीसरा इंदौर का 21 वर्षीय राज सिंह कुशवाह है। वहीं आनंद कुर्मी को बीना के बसारी गांव से गिरफ्तार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications