Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

वो 3 बातें, जो राजा रघुवंशी और परिवार ने कर दी थी नजरअंदाज, अगर समय रहते भांप लिया होता, तो आज शायद जिंदा होता

Raja Raghuvanshi Murder Mystery: इंदौर के राजा रघुवंशी (29) की हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। महज 20 दिन पहले शादी कर एक नई जिंदगी शुरू करने वाला नौजवान, अपने ही हनीमून ट्रिप से कभी वापस नहीं लौट पाया। 23 मई 2025 को उसके लापता होने की खबर आई। उसके बाद उसकी लाश मेघालय के चेरापूंजी के जंगलों में एक गहरी खाई से 2 जून 2025 को मिली और बाद में सामने आया कि उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर उसकी सुपारी देकर हत्या करवा दी।

लेकिन यह सवाल अब भी लोगों के मन में है -क्या इस हादसे से पहले कुछ ऐसे संकेत थे जिन्हें अगर परिवार या राजा ने समझ लिया होता, तो उसकी जान बच सकती थी? इस मामले में अब तक जो-जो बातें सामने आई हैं, उससे ये समझ में आता है कि सोनम रघुवंशी इस शादी को लेकर खासा उत्साहित नहीं थी। ऐसे में आइए जानते हैं वो 3 अहम बातें जो अगर समय रहते समझ ली जातीं, तो शायद इस क्रूर साजिश को रोका जा सकता था?

Raja Raghuvanshi Murder Mystery

1. हनीमून ट्रिप पर जाने का टिकट कराया, वापसी का टिकट बुक नहीं था

राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने मीडिया से कहा है कि सोनम ने मेघालय घूमने का प्लान खुद ही किया था। राजा शुरुआत में नहीं जाना चाहता था, लेकिन सोनम के कहने पर तैयार हुआ। चौंकाने वाली बात यह थी कि सोनम ने केवल जाने की टिकट बुक कराई थी, लौटने की नहीं।

राजा ने अपनी मां से कहा था कि सोनम ने टिकट करा ली है...इसलिए वो जा रहा है...छह से सात दिनों को टूर है। जाने से एक पहले वो शॉपिंग करने भी गए थे।

वहीं राजा रघुवंशी के भाई विपुल रघुवंशी ने कहा है कि राजा और सोनम को सिर्फ मां कामाख्या मंदिर में पूजा करने के लिए असम जाना था। उसके बाद, उन्होंने कहा कि वे शिलांग जा रहे हैं। दोनों ने कब मेघालय की यात्रा की योजना बनाई पता ही नहीं चला...उन्होंने कोई वापसी टिकट बुक नहीं किया था।

ऐसे ट्रिप्स में आमतौर पर रिटर्न टिकट साथ ही बुक की जाती है। ये एक ऐसा इशारा था, जिसे अगर परिवार ने गंभीरता से लिया होता, तो शायद हनीमून के नाम पर रची जा रही साजिश की भनक पहले ही लग जाती।

Raja Raghuvanshi Murder Mystery

2. सोनम का व्यवहार और राजा की आशंका

राजा रघुवंशी ने शादी से पहले खुद ही अपनी मां उमा से कहा था कि सोनम उसमें इंटरेस्ट नहीं ले रही। एक बार वह सोनम के साथ फिल्म देखने जाना चाहता था, लेकिन सोनम की मां ने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि शादी के पहले उनके घर में ये सब नहीं चलता है।सोनम फोन पर भी दूरी बनाए रखती थी और बात करने से कतराती थी।

राजा की मां ने कहा कि 'मेरे बेटे ने कहा था कि सोनम उसमें बात करने में इंटरेस्ट नहीं ले रही है...इसलिए मैं शादी नहीं करूंगा। इसके बाद मैंने खुद सोनम से बात की थी...तो उसने कहा कि वो अपने ऑफिस के कामों में आजकल बिजी रहती है।'

ये एक इशारा ही था... जिसे शायद राजा रघुवंशी और उसके परिवार ने नजरअंदाज कर दिया था।

3. हनीमून से पहले 9 लाख ट्रांसफर! 10 लाख का गहना लेकर ट्रिप पर जाना!

NDTV रिपोर्ट के मुताबिक सोनम ने हनीमून ट्रिप के लिए राजा से करीब 9 लाख रुपये ट्रांसफर करवाए थे। दावा किया जा रहा है कि हनीमून जाने से पहले सोनम ने अकाउंट से 9 लाख रुपये निकाले थे...जो राजा ने ट्रांजेक्शन किया था। इतना ही नहीं, होटल के नाम पर सस्ती लॉजिंग बुक कराई गई, जिस पर दोनों के बीच बहस भी हुई थी।

कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हनीमून ट्रिप पर सोनम अपनी शादी का लगभग सारा गहना लेकर गई थी। राजा भी 10 लाख रुपये के गहने पहनकर गया था -हीरे की अंगूठी, सोने की चेन और ब्रेसलेट सहित।

अमूमन ट्रिप पर कोई अपने साथ इतना गहना लेकर ट्रैवल नहीं करता है। ये तमाम बातें इस ओर इशारा करती है कि सोनम की प्लानिंग पूरी तरह से सुनियोजित हो सकती है। सोशल मीडिया पर कई यूजर लिख रहे हैं कि राजा अगर इन इशारों को गंभीरता से लेता, या परिवार सतर्क होता - तो शायद आज वह हमारे बीच होता।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+