MP Weather: धनतेरस पर जबलपुर, रीवा संभाग में बारिश की संभावना, जानिए दिवाली की शाम कैसा रहेगा मौसम?

Weather in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम बदला-बदला सा है‌। प्रदेश में हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। यहां का मौसम कुछ ऐसा है कि दिन के समय तेज धूप निकल रही है, जिससे गर्मी पड़ रही है।

चक्रवात दाना के चलते आज और धनतेरस पर शहडोल, रीवा और जबलपुर, सागर संभाग में मौसम खराब रहने की संभावना है। दिवाली से पहले तापमान में गिरावट के चलते हल्की ठंड का एहसास होने लगा है‌। आने वाले दिनों में ज्यादातर जिलों में पारा और गिर सकता है‌।

Dhanteras weather update Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश में दिवाली से पहले हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार 28 से 29 अक्टूबर के बीच पूर्वी इलाकों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है‌।

चक्रवात दाना के असर से जबलपुर, शहडोल, रीवा और सागर संभाग में बारिश हो सकती है। जिसमें हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। रीवा, सागर, सतना समेत अन्य जिलों में भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में ज्यादातर जिलों में तापमान में गिरावट भी देखने को मिल सकती है‌।

इस समय जहां एक ओर पूरे प्रदेश में दिन में तेज धूप खिल रही है, वहीं दूसरी ओर रात होते ही प्रदेश का तापमान बिगड़ रहा है। लोगों को हल्की ठंड का भी अहसास हो रहा है।

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत कई शहरों में रात का तापमान 17 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। इसके अलावा पचमढ़ी सबसे ठंडा है, यहां लोगों को दिन और रात दोनों समय ठंड का अहसास हो रहा है‌। इसके अलावा भोपाल में 15.2 डिग्री, इंदौर में 17.7 डिग्री, ग्वालियर में 18.3 डिग्री, उज्जैन में 18 डिग्री और जबलपुर में पारा 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+