मोदी के रास्ते चले राहुल गांधी, जिलाध्यक्षों को कर रहे हैं उनके निजी मोबाइल पर फोन
इंदौर। पीएम मोदी जिस तहर से नमो ऐप के जरिए अपने सांसदों और पार्टी नेताओं से बात करते हैं कुछ वैसा ही राहुल गांधी ने भी शुरुआत की है। उन्होंने जिलों के बड़े नेताओं को उनके निजी नंबर पर कॉल करना शुरू किया है। फोन किस समय आ सकता है इसका समय निश्चित कर दिया गया है। बता दें कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों की घोषण होने के सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्षों से भी सीधा संवाद किया है। इस दौरान उन्होंने पार्टी के जिलाध्यक्षों से संगठन, गुटबाजी और चुनावी रणनीति जैसे मुद्दों पर चर्चा की।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के इंदौर, मुरैना, मंडला, सिंगरौली समेत करीब 8 कांग्रेस जिलाध्यक्षों से फोन पर बातचीत करने का समय 10 से 11 बजे तक तय था। इस दौरान जिलाध्यक्षों की सांस अटकी हुई थी। राहुल पता नहीं क्या पूछें, लेकिन सभी को उनके फोन का इंतज़ार सुबह से था। पता नहीं कब उनके फोन की घंटी घनघना उठे और दूसरी तरफ से अध्यक्ष महोदय उन्हें तलब कर लें। सबने अपने-अपने हिसाब से तैयारी कर रखी थी।
बता दें कि राहुल गांधी का फोन आया जरूर, लेकिन सभी जि़लाध्यक्षों से बात नहीं हो पाई। कुछ से बात हुई। इंदौर कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष सदाशिव यादव उनमें से एक हैं। यादव के पास पार्टी अध्यक्ष का फोन आया। उन्होंने यादव से पार्टी सदस्यता अभियान और चुनावी रणनीति पर चर्चा की। गुटबाज़ी और स्थानीय स्तर पर कांग्रेस की मजबूती के बारे में भी राहुल गांधी ने बात की। उन्होंने कहा कि जमीनी कार्यकर्ताओं का सम्मान मिलेगा साथ ही टिकट वितरण में पैराशूट नेताओं को स्थान नहीं मिलेगा।
कांग्रेस मीडिया प्रवक्ता शोभा ओझा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के लोगों से संगठन, गुटबाजी और चुनावी रणनीति जैसे मुद्दों पर चर्चा की। राहुल ने चुनावी तैयारियों के अलावा संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी भी ली। कई कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात करने की इच्छा व्यक्त की, जिस पर राहुल गांधी ने उन्हें दिल्ली बुलाकर मुलाकात करने का आश्वासन दिया है।
-
Karnataka में बगावत के सुर! पड़ोसी राज्य में चुनाव के बीच 30 कांग्रेस विधायकों का दिल्ली कूच, टेंशन में राहुल -
'खड़गे नहीं, राहुल गांधी अध्यक्ष!', हजीना सैयद का बगावती इस्तीफा लेटर वायरल, कांग्रेस में क्यों मचा तूफान? -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस












Click it and Unblock the Notifications