'नरेंद्र, सरेंडर सुनते ही जी हुजूर', भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर राहुल का तंज, भोपाल में और क्या-क्या बोले?
Rahul Gandhi Bhopal visit: लोकसभा के विपक्षी के नेता राहुल गांधी मंगलवार को भोपाल पहुंचे। भोपाल से कांग्रेस सासंद राहुल गांधी ने संगठन सृजन अभियान की शुरूआत की है। कांग्रेस के इस अभियान के तहत देश भर के वरिष्ठ पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोला।
राहुल गांधी ने दावा किया कि वो भाजपा और आरएसएस को पूरी तरह से समझते हैं। इसके साथ राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ने ऑपरेशन सिंदूर, 100 घंटे तक मिसाइलों और हवाई हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक इशारे के बाद सरेंडर कर दिया था।

मंगलवार को राहुल गांधी भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित पार्टी सम्मेलन में कटाक्ष करते हुए कहा, "लोकसभा में मैंने वादा किया था कि जाति जनगणना लोकसभा और राज्य सभा में पास होगा। अब मैं आरएसएस-बीजेपी को अच्छी तरह समझता हूं। अगर उन पर थोड़ा दबाव डाला जाता है, तो वे डर के मारे भाग जाते हैं। इसी तरह, जब ट्रंप ने मोदी को उधर से एक इशारा किया, फोन उठाया और कहा मोदी जी क्या कर रहे हो? नरेंद्र, सरेंडर। और जी हुजूर करके नरेंद्र मोदी जी ने ट्रंप के इशारे का पालन किया।"
कांग्रेस पार्टी सरेंडर नहीं करती
राहुल गांधी ने कहा, "एक समय था 1971 में, जब अमेरिका का सातवां बेड़ा आया था, लेकिन इंदिरा गांधी जी ने कहा था, "मैं वह करूंगी जो मुझे करना है। यह बीजेपी-आरएसएस के लोगों का चरित्र है। स्वतंत्रता के समय से ही उन्हें सरेंडर पत्र लिखने की आदत है। कांग्रेस पार्टी सरेंडर नहीं करती है। गांधीजी, नेहरूजी, सरदार पटेलजी - ये सरेंडर करने वाले लोग नहीं हैं, बल्कि महाशक्तियों के खिलाफ लड़ने वाले लोग हैं।"
राहुल बोले- लगड़े घोड़ों को निकालने का समय आ गया है
कार्यकर्ताओं ने कहा भाजपा कहती है कि कांग्रेस के पास चेहरा नहीं है। इस राहुल गांधी कहते हैं ऐसा नही है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने मजाक करते हुए कहा, "कांग्रेस में तीन तरह के घोड़े हैं, रेस का घोड़ा, बारात का घोड़ा और तीसरा लगड़ा घोड़ा। अब रेस के घोड़े को बारात के घोड़े को अलग करना ही होगा। पहले मैं कहता दो टाइप के घोड़े हाते हैं। कांग्रेस कभी-कभी रेस के घोड़े को बारात में भेज देती हैं...
लगड़े घोड़े को रिटायर करना होगा
राहुल गांधी ने आगे कहा तीसरे कैटेगरी लंगड़ा घोड़ा कौन है, बारात वाला कौन है रेस का कौन सा घोड़ा है ये पहचानना होगा और लगड़े घोड़े को रिटायर करना होगा। और उसे कहना होगा ले भइया ले लो थोड़ी सी घास खाओ, घास चरो, पानी पियो और बाकी घोड़ा को तंग मत करो।"
कुछ लोग भाजपा का भी थोड़ा काम कर लेते हैं
भोपाल में रैली में जुटे कांग्रेसियों को अपनी सेना बताते हुए राहुल गांध ने कहा, "ये हमारी सेना है, ये लड़ने के लिए तैयार है। ये मरने के लिए भी तैयार है लेकिन बीच में कुछ लोग उल्टे सीधे बयान दे देते हैं। राहुल गांधी ने विवादित बयान देने वाले नेताओं को लेकर कहा, " कुछ लोग फ्रस्ट्रेशन में ऐसे बयान देते हैं, कुछ लोग भाजपा का भी थोड़ा काम कर लेते हैं। हम सबको मिलकर कहीं ना कहीं से शुरूआत करनी होगी।












Click it and Unblock the Notifications