MP News: राहुल गांधी की न्याय यात्रा को सफल बनाएगी कांग्रेस, कमलनाथ ने दिया सुझाव
MP में सियासी संकट से उबरने के बाद अब कांग्रेस राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी में जुट गई है, जहां इसी की तैयारियों को लेकर राजधानी भोपाल में बैठक आयोजित की गई, इस बैठक में कमलनाथ ने वर्चुअली हिस्सा लेकर बैठक को संबोधित किया, तो वहीं दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में हुई इस बैठक में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सक्सेसफुल बनाने का खास प्लान तैयार हुआ है।
राजधानी भोपाल में हुई कांग्रेस की बैठक में प्रदेश प्रभारी पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और विवेक तंखा वर्चुअली शामिल हुए, वहीं प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा, महेश परमार, कुणाल चौधरी, केके मिश्रा समेत तमाम नेता बैठक में मौजूद रहे. बैठक में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर खास प्लान तैयार किया गया, साथ ही नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई।

मुरैना से होगी यात्रा की एंट्री
बैठक में शामिल हुए प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा कि, बैठक में हम भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर चर्चा कर रहे हैं। अलग-अलग कार्यक्रम बना रहे हैं। सभी विधायक हैं, कांग्रेस कमेटी के सदस्य हैं। सभी से चर्चा कर राहुल जी का कार्यक्रम पूरा तय हो जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बताया कि, 2 मार्च को मुरैना से भारत जोड़ो यात्रा चलेगी, 6 मार्च को सैलाना के बाद राजस्थान में प्रवेश करेगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर जो हमे जिम्मेदारियां दी हैं, उन्हें लेकर बैठक थी। बैठक में हर चीज का निर्णय लिया गया है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर एमपी आ रहे हैं, जहां वे अलग-अलग जिलों में पहुंचेंगे और अपना दम दिखाएंगे, संभावना जताई जा रही है की राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का असर एमपी में लोकसभा चुनाव पर दिखाई दे सकता है, जिसे लेकर अब कांग्रेस भी उत्साहित नजर आ रही है।
ये भी पढ़े- MP के BJP नेताओं ने रोका कमलनाथ का रास्ता?, क्या ये बन सकता है 'मिशन लोटस' फेल होने का कारण












Click it and Unblock the Notifications