मध्य प्रदेश: राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा, कहा- बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओ का ये है असली मतलब

ग्वालियर। कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी पिछले दिनों मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने कई रोड़ शो व जनसभाएं की। अपने दौरे के आखिरी दिन मुरैना में राहुल गांधी ने बीजेपी पर जमकर हमला किया। उन्होंने बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ के नारे पर तंज कसते हुए कहा कि सही नारा है बेटी पढ़ाओ, बेटी को भाजपा नेताओं और विधायकों से बचाओ। यौन शोषण का आरोप झेल रहे विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर अब तक सीधे हमले से बचते रहे हैं। इसी कड़ी में राहुल गाधी ने एमजे अकबर सहित नरेंद्र मोदी तथा बीजेपी पर जमकर जुबानी हमला किया।

मध्य प्रदेश: राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा, कहा बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओ का ये है असली मतलब

दरअसल एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान पर लगे यौन शोषण के आरोप के बाद बैकफुट पर चल रही कांग्रेस ने उनके इस्तीफे के बाद हमलावर रुख अख्तियार कर लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी दो दिवसीय मध्य प्रदेश यात्रा के आखिरी दिन मुरैना में एक जनसभा को संबोधित किया। इस सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के मंत्री पर यौन शोषण के आरोप लगे, उत्तर प्रदेश में बीजेपी के विधायक पर रेप के आरोप लगे लेकिन मोदी जी और योगी जी दोनों चुप रहे। मोदी सरकार के 'बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ' के नारे पर तंज कसते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सच्चा नारा है- बेटी पढ़ाओ, बीजेपी के नेताओं और विधायकों से बेटी बचाओ।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि चाहे पीएम मोदी हों या सीएम शिवराज सिंह चौहान उनके बारे में अब जनता जान गई है कि आए हैं तो झूठी घोषणाएं करेंगे। राहुल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घोषणा मशीन बताते हुए कहा कि मैं झूठे वायदे, झूठी घोषणाएं नहीं करूंगा। राफेल के मुद्दे पर राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी को लपेटे में लिया। उन्होंने कहा कि अनिल अंबानी को फायदा पहुंचाने के लिए यूपीए सरकार से तीन गुना ज्यादा कीमत पर विमान खरीदे गए हैं। राहुल ने कहा कि पीएम मोदी ने जनता से कहा था कि वो चौकीदार बनना चाहते हैं लेकिन उन्होंने ये नहीं बताया कि किसके चौकीदार बनना चाहते हैं। राहुल ने कहा चौकीदार जनता को मित्रों कहता है और नीरव मोदी, मेहुल चोक्सी को भाई कहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+