Pune Car Accident: पब में 48 हजार रुपए खर्च कर शराब पीकर निकला था MP के इंजीनियरों को टक्कर मारने वाला रईसजादा
Pune Car Accident Update News: पुणे की हिट एंड रन केस के मामले में नया खुलासा हुआ है। दरअसल, पुलिस सूत्रों की माने तो पुणे में जिस नाबालिग ने पोर्स कार से बाइक सवार मध्य प्रदेश के दो आईटी इंजीनियरों को रौंद दिया था, वो पब से कुछ घंटे पहले 48000 खर्च कर शराब पीकर निकाला था।
बता दे मुख्य आरोपी नाबालिग होने के कारण कोर्ट से छूट गया था। लेकिन पुलिस ने इस मामले में उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया था। अब सामने आया कि से एक्सीडेंट से पहले आरोपी अपने दोस्तों के साथ शहर के दो फेमस पब में गया था। उसने पहले पब में केवल 90 मिनट में 48000 खर्च किए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुणे के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने बताया कि आरोपी शनिवार रात 10:40 पर कोसी पब में गया था।

कोसी पब द्वारा सेवा देना बंद करने के बाद 12:10 पर आरोपी अपने दोस्तों के साथ बाहर आया था। इस दौरान केवल 90 मिनट में उसने 48000 के बिलों का भुगतान किया था पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कोसी के बाद वह दूसरे पब ब्लैक मैरियट के लिए रवाना हुआ। इससे पहले सामने आया था कि जिस पोर्स गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ था, उसका रजिस्ट्रेशन भी नहीं कराया गया था। महाराष्ट्र ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने कहा है कि 1,758 रुपए की फीस का भुगतान न करने की वजह से कर का रजिस्ट्रेशन मार्च से पेंडिंग में था।

मेडिकल रिपोर्ट में कहा गया था नहीं पी शराब
इससे पहले पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट किया है हवाले से बताया था की घटना के वक्त नाबालिक नशे में नहीं था। इसके चलते उसे अदालत से तुरंत जमानत मिल गई थी। लेकिन अब सीसीटीवी फुटेज से असलियत सामने आई है।
पुणे हिट एंड रन केस में मध्य प्रदेश के दो इंजीनियर्स की मौत पर सांसद राहुल गांधी ने 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो साझा किया। इसमें उन्होंने कहा, "अगर ओला-उबर, ऑटो, बस और ट्रक ड्राइवर गलती से किसी को मार देते हैं तो उन्हें 10 साल की सजा हो जाती है। लेकिन एक अमीर घर का लड़का पोर्शे कार से दो लोगों की हत्या कर देता है, तो उससे सिर्फ निबंध लिखवाया जाता है। बस ड्राइवर से क्यों नहीं लिखवाया?"

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी कोर्ट के फैसले पर हैरानी जताई। फडणवीस ने कहा कि दो लोगों की मौत के बावजूद जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने नरम रुख अपनाया, जबकि पुणे पुलिस ने बोर्ड को दिए अपने आवेदन में कहा था कि आरोपी की उम्र 17 साल और 8 महीने है।
राहुल गांधी ने आगे कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा गया कि दो भारत बन रहे हैं: एक अरबपतियों का और दूसरा गरीबों का। उनका जवाब था- क्या मैं सबको गरीब बना दूं? सवाल यह नहीं है। सवाल यह है कि अमीरों और गरीबों दोनों को न्याय मिलना चाहिए, इसलिए हम लड़ रहे हैं। अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं।"

मौत के बाद मां और दादी बेहोश
अनीश उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली के निवासी थे। उनकी मौत के बाद उनकी मां और दादी बार-बार बेहोश हो जा रही हैं। अनीश एक माह पहले ही घर आए थे और कंपनी से फोन आने के बाद वापस पुणे लौट गए थे। उन्होंने पुणे से ही ग्रेजुएशन किया और यहीं नौकरी मिल गई थी।
अनीश के छोटे भाई देवेश अवधिया ने नम आंखों से बड़े भाई को मुखाग्नि दी। देवेश पुणे में अनीश के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था। उसने बताया कि अनीश ने घर में अपने लिए कमरे का रीनोवेशन कराया था।












Click it and Unblock the Notifications