Priyanka gandhi दमोह में गरजी, बोली- ‘महिलाओं को समझ क्या रखा हैं..’, सुनहरा दौर आपके घर तक क्यों नहीं पहुंचा?
Priyanka Gandhi in Damoh: एमपी विधानसभा चुनाव में पार्टी और प्रत्याशियों के समर्थन में दिग्गजों की रैलियों की धूम मची हैं। दमोह में प्रियंका गांधी पहुंची तो अपने अंदाज में नजर आयी। बीजेपी पर निशाना साधा और कई आरोप लगाए। प्रियंका गांधी ने कहा कि आज सरकार बता रही है कि देश का सुनहरा दौर आ गया है, लेकिन मैं आपसे जानना चाहती हूं कि यह सुनहरा दौर आपकी चौखट तक क्यों नहीं पहुंचा, आपके जीवन में क्यों नहीं पहुंचा है?
प्रियंका बोली कि आप तो गरीब के गरीब हैं, आप अपने जीवन के संघर्षों में जूझ रहे हैं, आपके घरों में और दमोह में आज भी पानी की किल्लत है। आज लोग बुंदेलखंड से पलायन क्यों कर रहे हैं? भाजपा ने 18 साल महिलाओं को बेवकूफ बनाया और चुनाव से दो महीने पहले स्कीम लेकर आ गये, लेकिन उनकी झूठ की गारंटी अब नहीं चलने वाली हैं। क्योकि अब मप्र में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है और हमारी गारंटी पर इसलिए भरोसा कीजिए, क्योंकि कमलनाथ जी ने 15 महीने में गारंटियां पूरी करके दिखायी, कांग्रेस सरकारों ने हिमाचल, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन लागू की, कांग्रेस की सरकार बनने पर मप्र में भी होगी, कांग्रेस सरकार गेहूं का 2600 रू और धान का 2500 रू. समर्थन मूल्य देगी।

प्रियंका गांधी ने कहा कि कमलनाथ ने आपको बताया है कि केंद्र में जब कांग्रेस की सरकार थी तो हमने बुंदेलखंड पैकेज देने का काम किया था, लेकिन आज मैं यहां मध्य प्रदेश के चुनाव को लेकर आपके बीच में आई हुई हूं। आज नेताओं के आरोप-प्रत्यारोप के बीच आपको निर्णय लेना है कि आप किसका समर्थन करेंगे। मैं यहां बातें करने आई हूं ना की भाषण देने। एक जमाना था जब हमारे देश में बड़े-बड़े महापुरुष आजादी की लड़ाई लड़ रहे थे, हमारी उनसे बहुत उम्मीदें थी आज आपकी भी उम्मीदें होनी चाहिए किसी दल से, किसी नेता से।
प्रियंका गांधी ने कहा कि जब मैं आम जनता से मिलती हूं और उनसे पूछती हूं कि आपकी क्या उम्मीद है सरकार से, तो वह बताते हैं कि हमारे संघर्ष भरे जीवन में हम चाहते हैं कि बस थोड़ा सी मदद मिल जाए सरकार की ओर से, हमें रोजगार मिल जाए, हमें महंगाई से राहत मिल जाए, हमें सुरक्षा मिल जाए, बस इतनी सी उम्मीद जनता की रहती है। मुझे भी पता है कि आप लोग रात दिन मेहनत करते हैं। अपने बच्चों को पढ़ाते हैं और मुझे यह भी पता है कि बुंदेलखंड से पलायन बहुत होता है। आप जो यह मेहनत करते हैं आप भी चाहते होंगे कि आपका भविष्य मजबूत हो, सुरक्षित हो और आप भी चाहते हैं कि सरकार आपके जीवन में भागीदारी निभाएं और मदद करें।
प्रियंका गांधी ने कहा कि पलायन तभी होता है जब क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं नहीं होती है और आपने क्या कभी सोचा है कि 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी आज देश और इस प्रदेश में है। मध्य प्रदेश की 18 साल की सरकार ने पिछले 3 सालों में मात्र 21 नौकरियां दी है। मध्य प्रदेश में कितनी सरकारी नौकरियां खाली हैं, कितने पद खाली पड़े हैं। स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टर के पद खाली हैं। लेकिन फिर भी सरकार इन पदों पर भर्ती करने का काम नहीं कर रही है। आज मध्य प्रदेश में युवाओं ने भर्ती के लिए फार्म भरे हैं, परीक्षा पास की, लेकिन फिर भी उनके हाथ में रोजगार नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications