प्लास्टिक की बोतल में फंसा युवक का प्राइवेट पार्ट, 12 घंटे तक दर्द से कराहता रहा फिर पहुंचा अस्पताल
सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले के नागोंद कस्बे में एक अजीब मामला सामने आया है। युवक का प्राइवेट पार्ट प्लास्टिक की बोतल में फंस गया। नौबत युवक को अस्पताल में भर्ती करवाने की आ गई। युवक को गंभीर हालत में एक निजी क्लीनिक में भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों को युवक ने बताया कि गलती से उसका प्राइवेट पार्ट प्लास्टिक की बोतल में फंस गया था।

लोक-लज्जा के कारण युवक ने 12 से 14 घंटे तक किसी को जानकारी नहीं दी, मगर जब उसकी तकलीफ असहनीय हो गई। वह दर्द से कराहने लगा और प्राइवेट पार्ट में सूजन आ गई तब उसने अपने दोस्तों को इस बारे में बताया। दोस्त उसे गुरुवार दोपहर को निजी क्लीनिक लेकर पहुंचे।
युवक की हालत देख निजी क्लीनिक के चिकित्सकों के भी होश उड़ गए। चिकित्सकों ने प्राइवेट पार्ट को बोतल से बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए। कई घंटों की मशक्कत के बाद चिकित्सकों को सफलता मिली। वहीं, घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। युवक के साथ यह सब कैसे हुआ। इसका अभी पता नहीं चल पाया है।












Click it and Unblock the Notifications