'लक्ष्यहीन का रास्ता परिणाम दायी नहीं होता', राहुल गांधी पर प्रह्लाद पटेल ने कसा तंज
कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर एमपी आ रहे हैं, जहां राहुल गांधी की न्याय यात्रा अब BJP नेताओं के निशाने पर आ गई है। ग्वालियर में कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर जोरदार निशाना साधा, जहां पटेल ने कहा कि, लक्ष्यहीन कोई भी रास्ता, कोई तय करें तो वह परिणाम दायी नहीं होता।
कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि, लक्ष्यहीन कोई भी रास्ता तय करें, तो वह परिणाम दायी नहीं होता। मन में जब कोई राजनीतिक स्वार्थ हो, शायद अगर वैसे वह पैदल यात्रा करते तो परिणाम जरूर मिलता।

ग्वालियर दौरे पर आए कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि, लक्ष्यहीन कोई भी रास्ता, कोई तय करें तो वह परिणाम दायी नहीं होता। मन में जब कोई राजनीतिक स्वार्थ सिर्फ हो, शायद अगर वैसे कोई वह पैदल यात्रा करते तो परिणाम जरूर मिलता। मुझे नहीं लगता, क्योंकि अपरिपक्वता के साथ गैर जिम्मेदारी के साथ, इतने राजनीतिक कद के साथ कोई टिप्पणी करता है, तो समाज उसे स्वीकार नहीं करता।
कुछ ऐसा है न्याय यात्रा का कार्यक्रम
मुरैना से न्याय यात्रा 2 मार्च को शुरू होगी, जहां मुरैना में आमसभा होगी, वहीं इसके बाद ग्वालियर में रोड़ शो होगा। 3 मार्च को दोपहर भोजन के बाद ग्वालियर से यात्रा शिवपुरी पहुंचेगी, जहां राहुल गांधी अपनी टीम के साथ रात्रि विश्राम करेंगे। वहीं इसके बाद 4 मार्च को यात्रा गुना पहुंचेगी, जहां रोड शो होगा. वहीं इसके बाद इसी दिन राजगढ़ में नुक्कड सभा होगी। 5 मार्च को यात्रा शाजापुर और उज्जैन में रहेगी।
वहीं 6 मार्च को यात्रा बदनावर और रतलाम पहुंचेगी, जहां रतलाम में राहुल गांधी आदिवासियों की बैठक में शामिल होंगे। राहुल गांधी की यात्रा के बहाने कांग्रेस चंबल और मालवा-निमाड़ संभाग में अपना दम दिखाने की पूरी कोशिश करेगी।
ये भी पढ़े- 'बिना लोगों के सफल नहीं होगी', राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर बोले कमलनाथ












Click it and Unblock the Notifications