MP News: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को लेकर अपडेट, इन गांवों में बनेगी सड़क
इंदौर में संभागायुक्त दीपक सिंह ने कहा है कि, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क विकास योजना एक ऐसी योजना है, जिससे गाँव-गाँव यातायात सुगम हुआ है। प्राधिकरण के सभी अधिकारी इन सड़कों के रख रखाव पर पूरा ध्यान दें और संपर्कता सर्वे अभियान को समय सीमा में पूरा करें।
बैठक में संयुक्त आयुक्त विकास डी. एस. रणदा सहित इंदौर संभाग के सभी ज़िलों से आए ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के जनरल मैनेजर उपस्थित थे। बैठक में बताया गया है कि संभाग के सभी ज़िलों में सर्वे का कार्य 90 प्रतिशत से अधिक पूर्ण हो गया है।

बैठक में बताया गया कि, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गत वित्तीय वर्ष में संभाग के विभिन्न ज़िलों में 42 पुलों का निर्माण किया गया है, इनकी कुल लागत 132 करोड़ रुपये है। वर्तमान में 223 करोड़ रुपये की लागत से 73 ब्रिज का निर्माण प्रगतिरत है।
संभागायुक्त दीपक सिंह ने बैठक में कहा कि, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्कता को बेहतर बनाना और सभी मौसम में कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना शासन का उद्देश्य है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत, खासकर पीएमजीएसवाई-IV के अंतर्गत ग्रामीण बस्तियों को सभी मौसम की कनेक्टिविटी प्रदान करने की योजना है। इसी के तहत संपर्कता सर्वे मोबाइल ऐप के माध्यम से भौतिक सत्यापन किया जाएगा। ग्राम रोजगार सहायक, पंचायत सचिव को इस ऐप पर भौतिक सत्यापन रजिस्टर करने का कार्य सौंपा गया है।
रेल्वे ओव्हर ब्रिज बनाया जाएगा
मध्यप्रदेश के इंदौर में संभागायुक्त दीपक सिंह के समन्वय से शहर के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय हुआ। संभागायुक्त कार्यालय में आईडीए की योजना टीपीएस 08 स्थित मुख्य मार्ग एम.आर. 12 पर रेल्वे ओव्हर ब्रिज के संबंध में बैठक दीपक सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में रेल्वे ओव्हर ब्रिज निर्माण के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। बैठक में इंदौर विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि, इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा मास्टर प्लान में यातायात की सुगमता को दृष्टिगत रखते हुए बोर्ड संकल्प पारित कर एम.आर. 12 के एलाइनमेंट में संशोधन का जो प्रस्ताव शासन को प्रस्तुत किया गया है, उसके अनुरूप ही रेल्वे ओव्हर ब्रिज का निर्माण किया जायेगा। ब्रिज 06 लेन ही बनाया जायेगा, ताकि भविष्य में यातायात की समस्या उत्पन्न न हो। पीडब्ल्यूडी ब्रिज डिविजन द्वारा इस रेल्वे ओव्हर ब्रिज के तीन लेन जीएडी रेल्वे से स्वीकृति प्राप्त कर बनाया जायेगा।
बैठक में जानकारी दी गई कि, रेल्वे ओव्हर ब्रिज निर्माण कार्य के लिये निविदा आमंत्रित कर एजेंसी की नियुक्ति की जा चुकी है। मौके पर ठेकेदार मोबेलाईज भी हो चुका है। संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने निर्देश दिए कि तीन लेन के कार्य को एम.आर. 12 के संशोधित रोड अलाइनमेंट अनुसार टीएनसीपी से डिजाईन प्राप्त कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाये एवं जो भी निर्माण कार्य करें, उसकी जानकारी इंदौर विकास प्राधिकरण को समय-समय पर उपलब्ध कराया जाये।
ये भी पढ़े- MP News: 2 बड़ी सड़कों की मिली सौगात, इन जिलों का विकास पकड़ेगा रफ्तार












Click it and Unblock the Notifications