MP News: PM इंटर्नशिप योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ी, इस दिन तक होगा पंजीयन
भारत सरकार की प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च 2025 से बढ़ाकर 31 मार्च 2025 कर दी गई है। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का उद्देश्य भारत की शीर्ष 500 कंपनियों में देश के युवाओं को इंटर्नशिप करने का अवसर प्रदान करना है।
इस योजना के माध्यम से युवाओं को 12 महीने तक विभिन्न व्यवसायो और रोजगार के अवसरों में वास्तविक जीवन के कारोबारी माहौल में कार्य करने तथा संबंधित स्किल सीखने का अनुभव मिलेगा इन शीर्ष कंपनियों की सूची पीएम इंटर्नशिप योजना के पोर्टल पर उपलब्ध है।

कुछ ऐसी है योजना
शासकीय आईटीआई प्राचार्य एपी श्रीवास्तव ने बताया कि, पीएम इंटर्नशिप योजना में 21 से 24 वर्ष के बीच आयु के युवा जो पूर्णकालिक रोजगार एवं शिक्षा मे नहीं है, एवं जिन अभ्यर्थियों ने हाई स्कूल, हायर सेकन्डेरी स्कूल, आईटीआई, पॉलिटेक्निक संस्थान से डिप्लोमा या स्नातक किया है वे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इन्टर्नशिप की अवधि 12 माह होगी एवं इन्टर्नशिप के दौरान इन्टर्न को प्रतिमाह 5000 रुपये स्टाइपेन्ड दी जाएगी साथ मे बीमा कवर (प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना) भी रहेगा। इंटर्नशिप जॉइन करने पर इन्टर्न को भारत सरकार द्वारा राशि 6000 रुपये का एकमुश्त अनुदान प्रदान किया जाएगा। इस योजना में पंजीयन करने हेतु कारपोरेट कार्य मंत्रालय के पोर्टल (https://pminternship.mca.gov.in) के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च 2025 से बढ़ाकर 31 मार्च 2025 कर दी गई है।
आईटीआई प्राचार्य एपी श्रीवास्तव द्वारा समस्त शासकीय, अशासकीय आईटीआई संस्थानों, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग कॉलेज एवं महाविद्यालयों से अपेक्षा की जाती है की इस योजना की जानकारी अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाए एवं अधिक से अधिक पंजीयन हेतु प्रेरित करने की अपील की है। भारत सरकार की प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की जानकारी युवाओं तक अधिक से अधिक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले की शासकीय आईटीआई एवं नाबार्ड ने संयुक्त रूप से कार्यशाला का आयोजन किया।
कार्यशाला का आयोजन महेन्द्रा स्किल्स ट्रैनिंग एण्ड डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड (प्रधानमंत्री कौशल केंद्र) विदिशा में किया गया जिसमें युवाओं को प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम से संबंधित जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया के विषय में विस्तार से बताया गया।
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का उद्देश्य भारत की शीर्ष 500 कंपनियों मे देश के युवाओ को इंटर्नशिप करने का अवसर प्रदान करना है। पीएम इंटर्नशिप योजना में 21 से 24 वर्ष के बीच आयु के युवा जो पूर्णकालिक रोजगार एवं शिक्षा में नहीं है, एवं जिन अभ्यर्थियों ने हाई स्कूल, हायर सेकन्डेरी स्कूल, आईटीआई, पॉलिटेक्निक संस्थान से डिप्लोमा, या स्नातक किया है वे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है। इन्टर्नशिप की अवधि 12 माह होगी एवं इन्टर्नशिप के दौरान इन्टर्न को प्रतिमाह 5000 रुपये स्टाइपेन्ड दी जाएगी साथ मे बीमा कवर (प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना) भी रहेगा। इंटर्नशिप जॉइन करने पर इन्टर्न को भारत सरकार द्वारा राशि 6000 रुपये का एकमुश्त अनुदान प्रदान किया जाएगा। इस योजना में पंजीयन करने हेतु कारपोरेट कार्य मंत्रालय के पोर्टल (https://pminternship.mca.gov.in) के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च 2025 नियत की गई है।
ये भी पढ़े- MP News: PM आवास योजना के लिए इन गांवों में सर्वे, अब इनकी है बारी












Click it and Unblock the Notifications