MP में ‘पोस्टर फाड़ पॉलिटिक्स’ निवाड़ी में कमलनाथ के फटे पोस्टर, कांग्रेसियों ने मचाया हंगामा, पुलिस में शिकायत

MP के निवाड़ी में कमलनाथ की तस्वीर वाले वॉलीबॉल टूर्नामेंट के पोस्टर फ्लेक्स फटने को लेकर जमकर बवाल हुआ। कांग्रेस ने इसके पीछे भाजपा का हाथ बताया और पुलिस में शिकायत की। कमलनाथ ने कहा कि भाजपा 8 महीने और मनमानी कर ले।

madhya pradesh

'Poster tearing politics' in MP: मध्य प्रदेश में चुनावी साल है तो राजनीतिक दल अलग-अलग ढंग से सियासी गेंद उछाल रहे हैं। चुनाव से पहले फ़ुटबाल के मैदान की तरह जिसे जैसा मौका मिल रहा है, उसकी कोशिश है कि गोल दें। बुंदेलखंड के निवाड़ी में पोस्टर फाड़ पॉलिटिक्स शुरू हो गई है। जिस पर जमकर जमकर बवाल मच गया है। यहां कमलनाथ और कांग्रेस के भूतपूर्व मंत्री ब्रजेन्द्र सिंह राठौर की तस्वीर वाले पोस्टर किसी ने फाड़ दिए। जिस पर कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा मचाया और थाने में शिकायत की।

पोस्टर

एमपी के निवाड़ी जिले में पूर्व मंत्री ब्रजेन्द्र सिंह राठौर के बेटे नितेंद्र राठौर वॉलीबॉल टूर्नामेंट करा रहे है। शहर में कई जगहों पर आयोजन के फ्लेक्स पोस्टर लगाए गए, जिसमें पूर्व सीएम कमलनाथ और नितेंद्र के पिता स्व. ब्रजेन्द्र सिंह राठौर की तस्वीर थी। उन पोस्टर को कुछ लोगों ने फाड़ दिए। जिस पर कांग्रेसी भड़क गए। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि इस करतूत को भाजपाइयों ने अंजाम दिया है। मामले की खबर लगते ही कांग्रेसियों की भीड़ जमा हो गई और पृथ्वीपुर थाने में धावा बोल दिया। इस मामले में कांग्रेसी केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। काफी देर तक पुलिस थाना हंगामे और कांग्रेसियों की नारेबाजी से गूंजता रहा।

बताया गया कि निवाड़ी में हर साल अमर सिंह राठौर की स्मृति में वॉलीबॉल टूर्नामेंट होता है। इस बार 18 से 20 जनवरी तक यह आयोजन है। उसके दस दिन पहले ही कांग्रेसियों नेताओं की तस्वीरों वाले जगह-जगह फ्लेक्स लगाए गए। नितेंद्र राठौर ने क्षेत्र के भाजपा नेता शिशुपाल पर पोस्टर फाड़ने के आरोप लगाए। इस मामले में कांग्इरेस ने आरोपियों के नाम उजागर करने के साथ उनकी गिरफ्धतारी की भी मांग की है। इधर कमलनाथ ने कहा कि कलेक्टर ने आयोजन की पहले परमीशन दी, बाद में निरस्त कर दी। यह दुर्भाग्यपूर्ण है, आठ महीने सत्ता का दुरूपयोग कर ले भाजपा, फिर देखते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+