Video: मध्य प्रदेश के विदिशा में सिपाही को तीन लोगों ने बेरहमी से पीटा
मध्य प्रदेश के विदिशा में तीन लोगों के बस स्टैंड पर सिपाही को बेरहमी से पीटा। बताया गया कि इनमें से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा में पुलिस के साथ मार पीट करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मामला शहर के गंज बासौदा बस स्टैण्ड का है, जहां एक पुलिस वाले की कुछ लोगों ने सरेआम पिटाई कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार सिपाही रायसेन से शासकीय कार्य डाक लेकर गंजबासौदा आया था, जो फिलहाल रायसेन में सिविल लाइन में तैनात है।
बताया गया कि रविवार (21 मई ) रात लगभग नौ बजे पुलिसकर्मी बस स्टैंड में वाहन का इंतजार कर रहा था।
उसी समय घटना में आरोपी राजा छारी अपने तीन साथियों के साथ आया और सिपाही को पीटने लगे। इसके बाद सभी फरार हो गए। बताया गया कि घटना में 2 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications