खेल-खेल में ननद की आंखों पर पट्टी बांधकर भाभी ने दिया घटना को अंजाम

मंदसौर, 5 अक्टूबर। घर में बने कुएं में 14 साल की हर्षिता की लाश पुलिस को मिली तो परिवार के लोगों पर ही सबसे पहला शक गया। मंदसौर जिले के भानपुरा क्षेत्र की पुलिस को भैंसोदा निवासी सुरेश श्रोत्रिय ने दो अक्टूबर को बेटी के लापता होने की शिकायत दी थी। पुलिस ने घर आकर जांच शुरू की तो हर्षिता का चप्पल वहीं पड़ा मिला। आगे छानबीन करने पर घर में बने कुएं में हर्षिता की लाश मिल गई। लाश का पोस्टमॉर्टम किया गया तो रिपोर्ट में पता चला कि हर्षिता के नाक और मुंह पर चाकू से हमला किया गया था। गले पर भी चोट के निशान मिले। पानी में डूबने से उसकी मौत हुई थी। घर के सभी लोगों से पुलिस ने पूछताछ की तो बहू रश्मि के व्यवहार से वह संदेह के घेरे में आ गई। कुछ ही देर में उसने सबकुछ उगल दिया और 48 घंटे के अंदर पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया।

Police solved Harshita case, sister in law caught in interrogation

फेसबुक से हुआ था प्रेम विवाह
बहू रश्मि ने पुलिस को बताया कि भैंसोदा निवासी ऐश्वर्य श्रोत्रिय से फेसबुक पर उसकी दोस्ती हुई। दोस्ती प्यार में बदली तो दोनों ने फरवरी 2020 में शादी कर ली। ऐश्वर्य एक्सिस बैंक में काम करते हैं। शादी के बाद वो पति के घर भैंसोदा आकर रहने लगी। रश्मि ने कहा कि हर्षिता उसके बारे में घर के लोगों के पास चुगली किया करती थी। इस वजह से पति के साथ उसका आए दिन झगड़ा होता था। इससे तंग आकर उसने हर्षिता की हत्या करने की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया।

आंख-मिचौली के खेल में की हत्या
रश्मि ने हर्षिता की हत्या के लिए आंख-मिचौली खेल का सहारा लिया। पहले तो उसने घर के सभी लोगों को काम पर जाने दिया। जब ननद घर में रह गई तो उसने कहा कि आंख-मिचौली खेलते हैं। खेल के दौरान रश्मि ने हर्षिता की आंखों पर पट्टी बांध दी। और खेल-खेल में ही चाकू लेकर उस पर टूट पड़ी। हर्षिता के नाक और मुंह पर उसने चाकू से वार किया। इसके बाद गमछे से गला दबाया। फिर घर में बने कुएं में उसको फेंक दिया। कुएं के ऊपर ढक्कन रख दिया। पुलिस ने कत्ल की वारदात में इस्तेमाल किए गए चाकू और गमछे को बरामद कर लिया है। रश्मि को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+