Sheopur news: मां-बेटे ने मिलकर कर्मचारी का बनाया वीडियो और करने लगे ब्लैकमेल
श्योपुर में मां-बेटे ने मिलकर नगर परिषद के कर्मचारी का बनाया वीडियो, कर्मचारी को ब्लैकमेल कर मांगे 2 लाख रुपए, कर्मचारी ने पुलिस से की शिकायत, पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए किया दोनो को गिरफ्तार
Sheopur में एक मां-बेटे ने मिलकर नगर परिषद के कर्मचारी का वीडियो बना लिया और इस वीडियो की दम पर कर्मचारी को ब्लैकमेल करने लगे। मां-बेटे ने मिलकर कर्मचारी से ₹200000 की मांग की और पैसे नहीं देने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। कर्मचारी ने इस बात की शिकायत पुलिस में की जिसके बाद पुलिस ने मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

नगर परिषद श्योपुर में कर्मचारी के साथ हुआ घटनाक्रम
थाना रोड इलाके में रहने वाले हरिचरण कुशवाह नगर परिषद श्योपुर में कर्मचारी हैं। हरि चरण कुशवाहा का काम वाटर सप्लाई चालू करना और बंद करना हैं। हरि चरण कुशवाह को एक मां-बेटे ने अपने जाल में फंसा लिया और उन्हें ब्लैकमेल करने लगे।
काम के बहाने घर में बुलाकर बनाया वीडियो
हरिचरण कुशवाहा रोज की तरह अपनी ड्यूटी पर थे और नल चालू करने गए थे तभी सूरज रजक नाम के एक युवक ने हरिचरण कुशवाहा को जरूरी काम की बात कह कर अपने घर के अंदर बुला लिया। जैसे ही हरिचरण कुशवाह घर के अंदर पहुंचे तो सूरज ने हरिचरण को धक्का देकर अपने मां के ऊपर गिरा दिया और हरीचरण का वीडियो बना लिया।
हरीचरण को मां बेटे करने लगे ब्लैकमेल
पुलिस ने बताया कि हरिचरण कुशवाहा को सूरज अपनी मां के साथ मिलकर ब्लैकमेल करने लगा। सूरज ने हरिचरण से कहा कि वह ₹200000 दे नहीं तो इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे और उसे बदनामी झेलनी पड़ेगी। हरिचरण का कहना है कि उनके साथ मारपीट की गई।
हरीचरण कुशवाहा ने ली पुलिस की मदद
हरिचरण कुशवाहा ने जब देखा कि वह बुरी तरह फंस गए तो सीधा पुलिस के पास पहुंचे। हरिचरण कुशवाह ने पुलिस को पूरी बात बताई जिसके बाद पुलिस ने तत्काल प्रभाव से सूरज और उसकी मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications