MP News: PM नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारी तेज, इन जिलों को मिल सकती है सौगात
मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 11 अप्रैल को प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों के सिलसिले में कलेक्टर रुचिका चौहान ने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर चौहान ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी और निर्देश दिए कि समय रहते सभी व्यवस्थायें पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

प्रस्तावित यात्रा कार्यक्रम के अनुसार 11 अप्रैल को विमान द्वारा वायु सेना के विमानतल पर प्रधानमंत्री मोदी का आगमन होगा। यहाँ पर कुछ देर रुकने के पश्चात प्रधानमंत्री श्री मोदी अशोकनगर जिले में आनंदपुर ट्रस्ट में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिये रवाना होंगे। कलेक्टर चौहान ने प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्य सचिव जैन ने VC के जरिए की चर्चा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित यात्रा के संबंध में मुख्य सचिव अनुराग जैन द्वारा भी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के साथ सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। व्हीसी व्हीसी में संभागीय आयुक्त कार्यालय से संभागीय आयुक्त मनोज खत्री व आईजी अरविंद सक्सेना शामिल हुए। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष से कलेक्टर रुचिका चौहान व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह सहित विभागीय अधिकारी शामिल हुए।
2 बड़ी सड़कों की मिली सौगात
मध्यप्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने गुरुवार को जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नर्मदापुरम शहर के फेफर ताल स्थित तालाब के जीणोद्धार के कार्य में श्रमदान किया। पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश भी दिया। साथ ही इस अवसर पर पिपरिया की 20, 48 करोड़ लागत की दो सड़कों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि, हम सबका दायित्व है कि हम फेफर ताल स्थित तालाब को एक वृहद स्तर का रूप देवे, उसे सुंदर बनाएं, तालाब का वाटर लेवल बढ़ाएं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि हम सबको भविष्य में जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए हमारा दायित्व है कि हम सबकी भूमिका जल बचाने वाले की हो।
ये भी पढ़े- MP News: 2 बड़ी सड़कों की मिली सौगात, इन जिलों का विकास पकड़ेगा रफ्तार












Click it and Unblock the Notifications