पीएम मोदी का झाबुआ रैली में बच्चे के प्रति दिखा प्रेम भाव, बोले- बेटा हाथ नीचे कर लो, वरना दर्द करेगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मध्य प्रदेश के झाबुआ में आदिवासी लोगों के बीच एक रैली की। इस रैली को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आयोजित किया गया था, हालांकि पीएम ने स्पष्ट किया कि यह चुनाव संबंधित नहीं था।
पीएम मोदी ने रैली में एक बच्चे के हावभाव की सराहना की। उन्होंने बच्चे को यह समझाया कि अगर वह लगातार उनकी ओर हाथ हिलाता रहेगा, तो उसके हाथ में दर्द होने लगेगा।

23 में कांग्रेस की छुट्टी हुई, 24 में सफाया तय है
PM मोदी ने कहा कि झाबुआ में इन दिनों भगोरिया की तैयारियां चल रही हैं और भगौरिया से पहले मुझे मध्यप्रदेश और इस अंचल को सैकड़ों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देने का सौभाग्य मिला है। हजारों करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ है, जिनमें रेल परियोजनाएं भी शामिल हैं। आज ही दो लाख बहनों के खातों में आहार अनुदान योजना की 1500 रुपये अनुदान राशि डाली गई है। विकास के इतने सारे काम मध्यप्रदेश में हो रहे हैं। यहां डबल इंजन की सरकार डबल तेजी से काम कर रही है, जिसका श्रेय यहां की जनता को है और इसके लिए मैं जनता को बधाई देता हूं।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता ने विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जो समर्थन दिया, आपने जो विश्वास दिखाया, उसके लिए मैं आपको फिर से ये गारंटी देता हूं कि हम आपके लिए दिन-रात काम करेंगे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश ने पिछले चुनाव में विपक्ष को जमीनी हकीकत का आईना दिखाया। ऐसा ही मिजाज देश के कोने-कोने में हैं। 2023 में तो कांग्रेस की छुट्टी हुई थी, लेकिन 2024 में उसका सफाया तय है।
प्रचार के लिए नहीं, जनता का आभार जताने आया हूं
मोदी ने कहा कि मेरी यात्रा को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं। कई लोग कह रहे हैं कि मोदी एमपी में झाबुआ से लोकसभा के चुनाव का आगाज करने आया है। लेकिन मोदी यहां प्रचार करने नहीं आया, मैं तो एक सेवक के तौर पर ईश्वर रूपी जनता का आभार जताने आया हूं। आपने विधानसभा चुनाव में ही अपना मूड बता दिया है कि लोकसभा चुनाव में आप क्या करने जा रहे हैं। श्री मोदी जी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकारों के प्रति जनता का समर्थन बढ़ रहा है। इसलिए अब विपक्षी नेता भी यह स्वीकार करने लगे हैं कि '24 में 400 पार' और 'फिर एक बार-मोदी सरकार'।
हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाएं, भाजपा की सीटें बढ़ जाएंगी
मोदी ने कहा कि 24 में 400 पार के साथ ही मैं यह भी सुन रहा हूं कि अकेली भाजपा 370 से अधिक सीटें जीतेगी, लेकिन आप ये कैसे करेंगे? इसके लिए मैं आपको एक बूटी देता हूं। आप अपने बूथ के पिछले तीन चुनावों के रिजल्ट निकालें और ये देखें कि भाजपा को सबसे ज्यादा वोट कब और कितने मिले थे। उस संख्या को लिख लें। लोकसभा चुनाव में आप उसमें 370 वोट और जोड़ने का प्रयास करें। इसके लिए मतदाताओं के पास जाएं, उन्हें सरकार के काम बताएं और ये विश्वास दिलाएं कि जो काम अभी रह गए हैं, वो भी आगे हो जाएंगे। अगर आप हर बूथ पर 370 नए वोट जोड़ने में सफल हो जाते हैं, तो भाजपा का 370 पार होना पक्का है।












Click it and Unblock the Notifications