MP News: सीएम शिवराज ने लिया पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल का जायजा, अधिकारियों को दिए खास निर्देश
PM Modi MP Visit: पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार 25 सितंबर को मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। जहां वे राजधानी भोपाल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम की तैयारियो का जायजा लिया है। इस दौरान उन्होंने सभी प्रकार की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए है।
24 सितंबर को सीएम शिवराज सिंह चौहान भोपाल के भेल क्षेत्र में स्थित जंबूरी ग्राउंड पहुंचे। जहां उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ता महाकुंभ के लिए चल रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान कई वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। वहीं सीएम शिवराज सिंह, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भेल मार्ग पर कार्यकर्ताओं के स्वागत के लिए पार्टी के झंडों को लगाया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कार्यकर्ता महाकुंभ को लेकर सभी प्रकार की व्यवस्थाओं को कंप्लीट करने की निर्देश दिए। उन्होंने सभी सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे और कार्यकर्ता महाकुंभ को लेकर मुख्यमंत्री आज शाम अनौपचारिक बैठक भी करेंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लिए की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन करने के बाद बताया कि सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए भोपाल और मध्यप्रदेश तैयार है।
10 लाख कार्यकर्ताओं के लिए खाना पीना बनाया जा रहा है। इसके लिए 6 एकड़ में 4 विशालकाय डोम बनाए गए। खाद्य सामग्री के साथ पानी की जांच के लिए नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम भी पहुंची है। गुणवत्ता पूर्ण सामग्री के मानकों के आधार की जांच हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications