Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PM Kisan Yojana की अगली किस्त कब आएगी? जल्दी करें ये काम वरना नहीं मिलेगा 19वीं किस्त का लाभ

Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निध‍ि की 18 किस्‍तें जारी हो चुकी है। अब अगले साल 2025 में 19वीं किस्‍त जारी होने वाली है। इसके पहले अब फार्मर रजिस्‍ट्री अन‍िवार्य कर दी गई है।

मध्य प्रदेश में इससे जुड़े आवेदन शुरू हो चुके हैं। यहां गांव-गांव कृषि विभाग के कर्मचारी कैंप लगाकर किसानों के आवेदन पूरे कर रहा है। वहीं, किसान खुद भी ऑनलाइन पोर्टल या ऐप के माध्‍यम से आवेदन कर सकते हैं।

PM Kisan Samridhi News Farmer Registry

प्रशासन के तरफ से जारी हुए आदेश के अनुसार किसानों को फार्मर रजिस्ट्री में किसान का नाम, पिता का नाम, अपने स्वामित्व वाली जमीन की जानकारी, आधार कार्ड, एवं ई केवाईसी सहित जरूरी विवरण दर्ज करना होगा।

बिना फार्मर रजिस्ट्री के किसानों की सम्मान निधि की अगली किस्त रोक दी जाएगी। किसान समय के अंदर ये प्रक्रिया पूरी करा लें वर्ना इस महीने के बाद उन्हें परेशानी होगी।

किसानों का डेटाबेस होगा तैयार

सतना के उप संचालक कृषि मनोज कश्यप ने बताया कि किसानों के डाटाबेस तैयार करने के लक्ष्य से फार्मर रजिस्ट्री का विकल्प तैयार किया गया है। जिसकी मदद से एक क्लिक पर ही किसान की सारी जानकारी मिल सके। साथ ही किसानों के लिए सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिल सके।

फार्मर रजिस्ट्री तैयार होने के बाद प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सीसी फसल बीमा, एसपी कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड जैसी तमाम योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। डिजिटल डेटाबेस को समय-समय पर अपडेट भी किया जाएगा जिससे किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में किसी भी प्रकार की समस्या ना हो।

ऐसे कर सकते हैं आवेदन जिला सतना के उप संचालक कृषि मनोज कश्यप ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसान आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इसके लिए शासन की तरफ से पोर्टल बनाया गया है।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए https://mpfr.agristack.gov.in वेबसाइट पर फार्मर रजिस्ट्री कर सकेंगे। इसके लिए मोबाइल ऐप भी बनाया गया है।

फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसान जन सुविधा केंद्रों पर भी जा सकते हैं। इसके अलावा विभाग के द्वारा कैंप के माध्यम से भी किसानों की रजिस्ट्री की जाएगी। जो 25 नवंबर से 31 दिसंबर 2024 तक चलेगी। सभी राजस्व गांव में कैंप लगाकर लेखपाल कृषि कर्मचारी के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री तैयार करेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+