MP News: किसानों को मिल रहा लाभ, PM फसल बीमा के अंतर्गत “मेरी पॉलिसी मेरे हाथ”
मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत "मेरी पॉलिसी मेरे हाथ" कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। इस मौके पर बीमित किसानों को "मेरी पॉलिसी मेरे हाथ" अभियान के अंतर्गत बीमा पॉलिसियों का वितरण किया गया। इस मौके पर किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास आर एस शाक्यवार, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अवधेश विसोरिया, फसल बीमा जिला प्रबंधक अभिषेक गौतम, जिला प्रबंधक कॉमन सर्विस सेंटर शशांक श्रीवास्तव ने किसानों को फसल बीमा से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी, और फसल बीमा पॉलिसी के संबंध में विस्तार से बताया।

उप संचालक कृषि शाक्यवार ने किसानों को कृषि रक्षक पोर्टल एवं हैल्पलाइन 14447 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, 14447 कृषि रक्षा पोर्टल हैल्पलाइन टोल फ्री नम्बर पर कॉल करके किसान अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके माध्यम से किसान फसल बीमा योजना से जुड़ी समस्याओं का आसानी से समाधान प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से फार्मर आईडी बनवाने के लिये भी आग्रह किया।
मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए, प्राकृतिक आपदाओं, कीट एवं रोगों से किसी भी अधिसूचित फसल के नष्ट होने की स्थिति में किसानों को बीमा आवरण एवं वित्तीय समर्थन प्राप्त हो सके, इस हेतु भारत सरकार के पत्र/दिशा-निर्देशो के अनुसार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मौसम रबी 2024-25 के बीमांकन हेतु राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल पर समस्त ऋणी एवं अऋणी कृषको की बीमांकन करने एवं कृषक प्रीमियम काटने की अंतिम तिथि को 31 दिसम्बर 2024 से बढाकर, 10 जनवरी 2025 कर दिया गया था। यह योजना शासन द्वारा किसानों के हित में खेती किसानी उद्यम को समुचित आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत "मेरी पॉलिसी मेरे हाथ" कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। इस मौके पर बीमित किसानों को "मेरी पॉलिसी मेरे हाथ" अभियान के अंतर्गत बीमा पॉलिसियों का वितरण किया गया। इस मौके पर किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
ये भी पढ़े- MP: '270 लाख करोड़ के कर्ज में देश, हालत खराब...', बजट पर जीतू पटवारी ने कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications