MP: '270 लाख करोड़ के कर्ज में देश, हालत खराब...', बजट पर जीतू पटवारी ने कही ये बात
Budget 2025: देश की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी यानी शनिवार को संसद में बजट पेश किया है, जहां इस बजट से देश को कई सारी उम्मीदें हैं। इसी को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने अपनी बात रखते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा है।
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि, देश गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी के चिंताजनक दौर में दाखिल हो चुका है! लेकिन, भाजपा लूटने और बेचने में लगी हुई है। मोदी सरकार के बजट में हर बार देश को निराश ही किया है! कम से कम इस बजट में किसानों की समस्याओं को दूर किया जाना चाहिए!

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि, पूरे देश में अगर सबसे बड़ी बेरोजगारी है, तो वह मोदी राज में है। सबसे बड़ा कर्जदार, हर प्रदेश लगभग 4 से 5 लाख करोड़ के कर्ज में है, और देश 270 लाख करोड रुपए के कर्ज में है। हालत दिन पर दिन बदतर होते जा रहे हैं। महंगाई बढ़ती जा रही है। छोटे और मिडिल क्लास के उद्योग कॉलेप्स होते जा रहे हैं। देश में सामाजिक रूप से गरीब गरीब होता जा रहा है, और अमीर-अमीर होता जा रहा है, जो अमीर हो रहे हैं, वह देश छोड़ रहे हैं, और दूसरे देशों की नागरिकता ले रहे हैं। यह स्थिति है हमारी अर्थव्यवस्था की, मोदी जी भाषण में सपने जरूर दिखाते हैं पर जमीन पर करप्शन दिखता है।
देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नाम 1 फरवरी यानी शनिवार को सदन में बजट पेश किया है, जहां इस बजट को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। वहीं इस बीच बजट को लेकर सियासत रफ्तार पकड़ रही है, जहां लगातार सियासत से जुड़े राजनेता इस बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं देश भर में बजट को लेकर चर्चा है, जहां हर वर्ग को साधते हुए मोदी सरकार की ओर से लाया गया है। यह बजट महिला, युवा और किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। वहीं अब इस बजट के बाद देशवासी अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। वहीं इस बजट पर सभी अपनी-अपनी बात रख रहे हैं।
ये भी पढ़िए- MP में अब AI की मदद से होगी खेती, बंपर फायदे के लिए किसान हो जाएं तैयार












Click it and Unblock the Notifications