Indore News: PM आवास योजना में 25 हजार परिवारों को मिला मकान, अब इनकी है बारी
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत जिले में 25 हजार से अधिक परिवारों को आवास सुविधा मुहैया कराई गई है। इसमें से इंदौर शहरी क्षेत्र में लगभग 13 हजार और ग्रामीण क्षेत्रों में 12 हजार 188 परिवारों को आवास सुविधा का लाभ दिया गया है।
आवासहीनों को योजना के तहत आवास सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य निरंतर जारी है। यह जानकारी यहां कलेक्टर कार्यालय में सांसद शंकर लालवानी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक में दी गई।

बैठक में मौजूद रहे जनप्रतिनिधि
बैठक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद कविता पाटीदार, जिला पंचायत अध्यक्ष रीना सतीश मालवीय, विधायक रमेश मेंदोला तथा मालिनी गौड़, कलेक्टर आशीष सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि, प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने की जरूरत है, जिससे की इस योजना का लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे आवासहीनों के सर्वे के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया जाये, जिससे की अपना पंजीयन कराकर योजना का लाभ ले सकें।
लालवानी ने कहा कि, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवासीय संकुलों तक लोक परिवहन के साधन उपलब्ध कराये जाये। बैठक में प्रधानमंत्री शहरी एवं ग्रामीण आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। बताया गया कि, जिले में 25 हजार से अधिक आवासहीन परिवारों को आवास सुविधा मुहैया कराई गई है। जिले में निरंतर लक्ष्य प्राप्त हो रहे है। इसके अनुसार आवास बनाने का कार्य लगातार जारी है। बैठक में नेहरू स्टेडियम के प्रस्तावित प्लान के संबंध में भी चर्चा की गई। निर्देश दिये गये कि खेल संगठनों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा के उपरांत इसे अंतिम रूप दिया जाये।
काम जल्द पूरा करने के निर्देश
लक्ष्य निर्धारित कर पीएम आवास योजना के तहत अपूर्ण आवासो को जल्द से जल्द पूरा करवाया जाए। शहरी क्षेत्र की सीमाओं में अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक कार्यवाही करें सभी नगर पालिकाएं। जिले की किसी भी निकाय में जल संकट जैसी स्थिति उत्पन्न ना हो यह सुनिश्चित करें सभी नगर पालिका अधिकारी। उक्त निर्देश कलेक्टर सोनिया मीना ने गुरुवार को आयोजित नगरीय विकास अभिकरण के तहत चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान दिए।
ये भी पढ़े- MP News: कलेक्टर का एक्शन, इस दिन तक पूरा होगा PM आवास योजना का काम












Click it and Unblock the Notifications