MP News: PM आवास योजना के साथ मिलेगा उज्ज्वला योजना का लाभ, इस जिले में मिलेगी सौगात

मध्यप्रदेश के विदिशा में कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत पुरागुंसाई में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत हितग्राही द्वारा बनाए जा रहे आवास का अवलोकन कर लाभांवित हितग्राही हिम्मत पिता बसंत सहरिया से संवाद कर आवास स्वीकृति, बनाने तथा अन्य किन-किन योजनाओं का लाभ मिल रहा है इत्यादि की जानकारी प्राप्त की है।

हितग्राही ने बताया कि, उन्हें अब तक प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन प्राप्त नहीं हुआ है शेष अन्य दस योजनाओं का लाभ मिल रहा है। कलेक्टर ने मौके पर मौजूद सहायक आपूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए है कि हितग्राही को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन प्रदाय करने की प्रक्रिया शीघ्रतिशीघ्र संपादित कर गृह प्रवेश के पूर्व गैस कनेक्शन दिलाना सुनिश्चित करें।

Vidisha

बच्चो से संवाद

कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने ग्राम पुरागंसाई में भ्रमण के दौरान सहरिया बाहुल्य बस्ती में पहुंचकर बच्चों से बडी तन्मयता से चर्चा कर उनकी शिक्षा का आंकलन किया। वहीं स्कूल के माध्यम से मिलने वाली योजनाओं, के हितलाभ व गुरूजनों की उपस्थिति और अध्यापन कार्यो के पूछताछ की है। बच्चों के हाजिर जबाव मिलने पर उन्हें टाफियां प्रदाय कर पुरस्कृत किया है।

लगातार कर रहे निरीक्षण

कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने ग्यारसपुर के घटेरा ग्राम में पहुंचकर जल गंगा संवर्धन अभियान के उद्देश्यों की प्राप्ति में सभी को सहयोग करने हेतु स्वयं ने श्रमदान कर अभिप्रेरित किया है। कलेक्टर सिंह सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों ने घटेरा के अति प्राचीन तालाब की साफ-सफाई कार्यों में सहभागिता निभाई है।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के विदिशा में कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत पुरागुंसाई में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत हितग्राही द्वारा बनाए जा रहे आवास का अवलोकन कर लाभांवित हितग्राही हिम्मत पिता बसंत सहरिया से संवाद कर आवास स्वीकृति, बनाने तथा अन्य किन-किन योजनाओं का लाभ मिल रहा है इत्यादि की जानकारी प्राप्त की है।

CM ने बताई खास योजना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को धार जिले के कुक्षी में आयोजित स्व-सहायता समूह सम्मेलन सह-पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि,नारी सशक्तिकरण के लिये प्रतिबद्ध हमारी सरकार ने कपड़ा कारखानों में काम करने वाली बहनों को 5000 रुपए प्रोत्साहन राशि के रूप में अलग से देगी। कंपनी मालिक भी 8000 रुपए मेहनताना देंगे। इस प्रकार उनकी मासिक आय 14 हजार 250 रुपए सुनिश्चित हो जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए 24 घंटे काम कर रही है। राज्य सरकार ने 1 लाख शासकीय पदों पर भर्ती का अभियान शुरू किया है। आने वाले कुछ दिनों में प्रमोशन के लिए स्वीकृति देकर राज्य सरकार 4 लाख से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को सौगात देगी।

ये भी पढ़े- MP की महिलाओं को हर महीने मिलेगी 14000 तक सैलरी, कैसे, CM मोहन यादव ने बताया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+