MP News: पीएम आवास योजना में बनेंगे मकान, 15 लाख से ज्यादा लोगों को मिला भूमि का अधिकार

मध्यप्रदेश के देवास में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यप्रदेश के 15 लाख 63 हजार से अधिक हितग्राहियों को प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत ई-वितरण कार्यक्रम में भू-अधिकार पत्र वितरित किये।

प्रधानमंत्री ने इस दौरान योजना से लाभान्वित कार्ड-धारकों के साथ वर्चुअल संवाद भी किया। देवास में जिला स्‍तरीय कार्यक्रम प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री एवं देवास जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा के मुख्‍य आतिथ्‍य में नर्सिंग ट्रेनिंग इंस्‍टीट्यूट देवास में आयोजित हुआ। जिला स्‍तरीय कार्यक्रम में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया।

Indore

प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत जिले के 01 लाख 15 हजार 919 नागरिक लाभान्वित हुए। जिले में स्वामित्व योजना के तहत भू-अधिकार पत्र वितरण कार्य ग्राम पंचायतों में भी आयोजित किया गया। देवास जिले में शत प्रतिशत भू-अधिकार पत्र बनाये गये है, पाचवें फेस में शतप्रतिशत कार्य करने में देवास प्रदेश का पहला जिला है।

प्रभारी मंत्री देवड़ा ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हर वर्ग के व्यक्तिों की चिंता कर योजनाएं बनाई है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी एक विजन लेकर कार्य कर रहे है, जिसके तहत 2047 तक भारत को विकसित राष्‍ट्र की श्रेणी में प्रथम स्‍थान पर लाना है। देश को विकासित राष्‍ट्र बनाने के लिए 25 साल का रोड मेप बनाकर लगातार कार्य किया जा रहा है। आजादी के 100 वर्ष पूरे होने तक भारत को विश्‍वगुरू के रूप में स्‍थापित कर आर्थिक दृष्टि से भी प्रथम स्थान पर आने के लिये कार्य किये जा रहे है।

प्रभारी मंत्री देवड़ा ने कहा कि, नागरिकों को अपनी जमीन का अधिकार देना बहुत बड़ा काम है। प्रधानमंत्री मोदी हर वर्ग के व्‍यक्तियों की चिंता करते है, ग्रामीणों को भू-अधिकार पत्र का अधिकार देने के लिए प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना चलाई जिससे आज ग्रामीणों को अधिकृत रूप से भू-अधिकार पत्र मिल रहे है। भू-अधिकार पत्र मिलने से अब नागरिक इसके माध्‍यम से बैंक से लोन ले सकते है।

प्रभारी मंत्री देवड़ा ने कहा कि, कच्‍चे मकान होने पर बरसात में पानी टपकता था, प्रधानमंत्री ने संकल्प लिया की कोई भी गरीब परिवार बिना छत के नहीं रहेगा। जिनके पास रहने के लिए पक्‍का मकान नहीं था, उनके लिए प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देश में करोड़ो मकान बनाये गये। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत और भी मकान बनेंगे। देश में कोई भी गरीब नागरिक बिना पक्‍की छत के नहीं रहेगा। उन्‍होंने कहा कि जनता सरकार चुनती और सरकार काम करने के लिए बनी है स्वागत- सत्कार के लिये नहीं। हम काम करने के लिए आये है और लगातार विकास के लिए काम कर रहे है।

प्रभारी मंत्री देवड़ा ने कहा कि, पक्‍के मकान के साथ ही घर-घर गैस के कनेक्शन भी दिये गये है। उज्‍जवला योजना के माध्‍यम से अब गरीब व्‍यक्ति के घर भी गैस चुल्‍हें पर खाना बन रहा है। देश और प्रदेश में घर-घर बिजली पहुंचाने का काम किया गया। जल जीवन मिशन के माध्‍यम से घर-घर शुद्ध पीने का पानी पहुंचाया जा रहा है। गांव में शुद्ध पानी की व्यवस्था की गई। जिससे अशुद्ध जल से हो रही बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। उन्‍होंने कहा कि देवास जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत 90 प्रतिशत कार्य हो गया है। इसके लिए देवास जिला प्रशासन को बधाई।

यह भी पढ़ें -Indore News: इंदौर को मिल सकता है गोल्डन सिटी अवार्ड, स्वच्छता में आठवी बार बनेगा नंबर-1

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+