जबलपुर में लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से फिसला, सभी यात्री सुरक्षित

नई दिल्ली, 12 मार्च: मध्य प्रदेश के जबलपुर में शनिवार को एक विमान लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गया। इस घटना में विमान सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हालांकि रनवे से उतरने की वजह से विमान को थोड़ा नुकसान पहुंचा है। मामले की गंभीरता को देखते तुरंत घटना में जांच के आदेश दे दिए गए।

jabalpur

जानकारी के मुताबिक शनिवार को एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या E-9167 ने दिल्ली से जबलपुर के लिए उड़ान भरी थी। लैंडिंग के दौरान ही विमान अनियंत्रित हो गया और पूरी तरह से रनवे से उतर गया। जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि पायलट्स ने सूझबूझ दिखाते हुए ज्यादा नुकसान होने से बचा लिया। विमान में कुल 55 यात्री सवार थे, जो पूरी तरह से सुरक्षित हैं। घटना के तुरंत बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई थी। विमान की जांच की जा रही है, जल्द ही उसे टो कर रनवे पर लाया जाएगा।

क्या है हादसे की वजह?
घटना के बाद तुरंत एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी मौके पर पहुंचे और विमान से सभी यात्रियों को निकालकर एयरपोर्ट के अंदर भेजा गया। अधिकारी हादसे की वजह पर चुप्पी साधे हुए हैं। साथ ही जांच की बात कह रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक हादसे के बाद विमान का लैंडिंग फ्रंट व्हील बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गया है।

कानपुर में भी ऐसा हादसा
आपको बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले कानपुर एयरपोर्ट पर भी ऐसा हादसा हुआ था। उस दौरान एक छोटा विमान चकेरी एयरपोर्ट के रनवे से फिसलकर हादसे का शिकार हो गया था। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक विमान तटरक्षक बल का था, जो चेन्नई से कानपुर आया था। लैंडिंग के दौरान उसका इंजन फेल गया, जिस वजह से वो हादसे का शिकार हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+